फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेषः कभी कड़क तो कभी चुलबुली दादी बन दर्शकों के दिल में उतर गईं सुरेखा सीकरी

Mon, 19 Apr 2021 11:00 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 19 Apr 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Surekha Sikri birthday special the national award winner actress won audience heart with the Balika Vadhu and bhadhai ho roles
सुरेखा सीकरी - फोटो : Instagram

19 अप्रैल 1945 को दिल्ली में जन्मीं सुरेखा सीकरी ने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक अपने हुनर का परचम लहराया है। फिल्मों और टीवी के अलावा सुरेखा एक थिएटर आर्टिस्ट भी रही हैं। उन्होंने 1978 में एक पॉलिटकल ड्रामा फिल्म 'किस्सा कुर्सा का' से अपने करियर की शुरूआत की थी। वो हिंदी के अलावा मलायालम फिल्म का हिस्सा भी रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी सुरेखा सीकरी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

Surekha Sikri birthday special the national award winner actress won audience heart with the Balika Vadhu and bhadhai ho roles
Surekha Sikri - फोटो : twitter

सुरेखा सीकरी ने बड़े पर्दे पर तो कई शानदार फिल्मों में काम किया ही टीवी जगत ने भी उनकी पहचान में चार चांद लगाए। शो 'बालिका वधू' में सुरेखा ने एक कड़क दादी सास का किरदार निभाया था जो अपने हाथों में घर की लगाम रखती है। हालांकि समय के साथ उनके व्यवहार में परिवर्तन आता है और बहुओं को डांट-डपट कर रखने वाली दादी सा अपनी बहुओं के लिए मां से भी बढ़कर हो जाती हैं। इस किरदार में सुरेखा सीकरी को काफी पसंद किया गया था।

Surekha Sikri birthday special the national award winner actress won audience heart with the Balika Vadhu and bhadhai ho roles
Surekha Sikri - फोटो : twitter

'बालिका वधू' के अलावा शो 'एक था राजा एक थी रानी' में उन्होंने बड़ी रानी मां का किरदार निभाया था। वहीं 'परदेस में है मेरा दिल' में उन्होंने इंदूमती लाला मेहरा का किरदार निभाया था। टीवी के लगभग सभी सीरियलों में सुरेखा सीकरी दादी या बड़ी मां के किरदार में ही नजर आईं। हालांकि हर बार उनके अभिनय का एक अनोखा ही रुप देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surekha Sikri birthday special the national award winner actress won audience heart with the Balika Vadhu and bhadhai ho roles
सुरेखा सीकरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में भी उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में 1986 में आई 'तमस', 1991 में 'नजर', 1996 में 'सरदारी बेगम', 1999 में 'सरफरोश', साल 2004 में आई फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' शामिल हैं। साल 2018 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'बधाई हो' में उन्होंने आयुष्मान की दादी दुर्गा देवी कौशिक का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था।

विज्ञापन
Surekha Sikri birthday special the national award winner actress won audience heart with the Balika Vadhu and bhadhai ho roles
Surekha Sikri - फोटो : twitter

अपने करियर में इतनी हिट फिल्में और सीरियल दे चुकीं सुरेखा सिकरी एक वक्त पर आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं। इसी बीच उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक हो गया था। पैसों की कमी के कारण उनके इलाज में भी दिक्कत आने लगी थी। उन्हे ऐसा स्ट्रोक फिल्म बधाई हो की रिलीज के दौरान भी पड़ा था। इससे उन्हें आंशिक रुप से लकवा भी मार गया था। इसके बाद से उनकी देखभाल के लिए एक नर्स हमेशा उनके साथ रहती है। उन्होंने बीमारी के दौरान मिली मदद के लिए लोगों का आभार जताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed