फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रातों रात स्टार बनीं अनु अग्रवाल का जीवन रहा बेहद कठिन, दुर्घटना के बाद बदल गया पूरा चेहरा

Mon, 19 Apr 2021 10:48 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Apr 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
Ashiqui Fame Actress Anu Aggarwal Shares Experience Struggle In Bollywood And Personal Life
अनु अग्रवाल - फोटो : Instagram

फिल्मों की दुनिया में ऐसे कई सितारें हुए हैं, जिन्होंने एक फिल्म से रातोंरात शौहरत हासिल तो की लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वो या तो इंडस्ट्री से दूर हो गए। या उनकी अगली फिल्में फ्लॉप हो गईं। आज हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री अनु अग्रवाल के बारे में। अनु अग्रवाल को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। आज भी लोग उन्हें 'आशिकी गर्ल' के नाम से जानते हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म 'आशिकी' में अपनी मासूमियत और अभिनय के दम पर नाम कमा लिया था। अनु अग्रवाल रातों रात स्टार बन गई थी। लेकिन इसके बाद भी उनका फिल्मी करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका और उनकी जिंदगी काफी कठिन रही। हाल ही में एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की।

Ashiqui Fame Actress Anu Aggarwal Shares Experience Struggle In Bollywood And Personal Life
अनु अग्रवाल

एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हुए कहा कि, 'मेरे घर के बाहर लाइन लगी रहती थी और लोग मेरा ऑटोग्राफ लेने के लिए भारी तादाद में बाहर खड़े रहते थे। मगर वो समय में मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था। मुझे अपना घर भी मैनेज करना होता था और मैं सिंगल थी। मेरे पास ज्यादा पैसे नहीं थे और ऐसा भी कोई नहीं था जो ढेर सारे पैसे दे। एक ब्वॉयफ्रेंड था वो भी शहर से बाहर रहता था। और इसी दूरी की वजह से उसके साथ मेरा रिलेशनशिप खतरे में पड़ गया था। मैं एकदम अकेली और सख्त थी।'

Ashiqui Fame Actress Anu Aggarwal Shares Experience Struggle In Bollywood And Personal Life
अनु अग्रवाल - फोटो : instagram/anusualanu

90 दशक में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' में अनु अग्रवाल को इतनी पॉपुलैरिटी मिल गई थी कि उन्होंने विदेश में भी काम के मौके तलाशने शुरू कर दिए थे। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'एक दिन मैंने ये निर्णय लिया कि मैं लॉस एंजलेस में जाकर काम करूंगी। मुझे एक बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट का ऑफर मिला था। जब मैं वहां गई तो मैंने पूछा कि क्या इस स्किन कलर के साथ वे मुझे लीड रोल ऑफर करेंगे। लोग आज रेसिजम की बात करते हैं मगर 25 साल पहले भी लीड रोल के लिए फेयर फेस वाली लड़कियों को ही लिया जाता था। उस समय मैं खुद ही देश की टॉप एक्ट्रेस बन गई थी। ऐसे में मैं क्यों साइड रोल करती भले ही मुझे ढेर सारे पैसे मिल रहे थे। मैं वापस भारत आ गई और मैंने योग और मेडिटेशन सीखना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashiqui Fame Actress Anu Aggarwal Shares Experience Struggle In Bollywood And Personal Life
अनु अग्रवाल

अनु अग्रवाल ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक वीडियो साझा किया था। जिसमें वो लॉकडाउन लगने को लेकर कह रही थी कि मैं अपने जीवन में एक ऐसे दौर से गुजरी थी जो बहुत ही कठिन था, जहां बहुत तकलीफ थी, बीमारी थी, कुछ भी ठीक नहीं हो रहा था। अनु ने आगे कहा कि मैं आपसे यही कहना चाहूंगी कि जब भी ऐसे किसी दौर से गुजरें तो योग जरुर करें।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anu aggarwal (@anusualanu)

विज्ञापन
Ashiqui Fame Actress Anu Aggarwal Shares Experience Struggle In Bollywood And Personal Life
अनु अग्रवाल

साल 1999 में एक भयानक हादसे के चलते अनु कोमा में चली गईं थीं। करीब एक महीने बाद जब अनु कोमा से बाहर निकलीं तो उनका जीवन बदल गया था। इस हादसे से उबरने में उन्हें काफी साल लग गए और उनका फिल्मी करियर रुक गया। इस हादसे के बाद अनु अग्रवाल का चेहरा ही पूरी तरह से बदल गया था। उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed