{"_id":"5e6f1ddf8ebc3ea76662694b","slug":"alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-photo-with-malaika-arjun-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलेआम आलिया को किस करते नजर आए रणबीर कपूर, साथ में दिखे मलाइका-अर्जुन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलेआम आलिया को किस करते नजर आए रणबीर कपूर, साथ में दिखे मलाइका-अर्जुन
Mon, 16 Mar 2020 12:05 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने उन्हें बर्थडे की बधाई भी दी। देर रात जन्मदिन मनाते आलिया का वीडियो और कुछ तस्वीरें भी सामने आईं। इनमें वो अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ दिख रही थीं। इसके अलावा आलिया की रणबीर कपूर के साथ भी एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है।
alia bhatt
- फोटो : social media
आलिया और रणबीर पिछले एक साल से एक—दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। आलिया और रणबीर की ये तस्वीर थोड़ी पुरानी है। इस तस्वीर में रणबीर आलिया को किस करते नजर आ रहे हैं। फोटो में आलिया—रणबीर अकेले नहीं हैं। उनके साथ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी हैं।
alia bhatt
- फोटो : social media
अर्जुन ने मलाइका को गले लगाया हुआ है। सभी कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को मलाइका और आलिया की दोस्त नताशा पूनावाला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस भी इन दोनों जोड़ी को बहुत पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Alia ☀️ (@aliaabhatt) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt
- फोटो : Social Media
दरअसल ये दोनों ही कपल अपनी लव-लाइफ काफी सीक्रेट रखते हैं। ऐसे में इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस काफी उत्साहित दिखे। आलिया और रणबीर की लव-स्टोरी उनकी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग से शुरू हुई थी। पिछले दिनों इनकी शादी की खबरें भी लगातार आती रही हैं।
विज्ञापन
malaika arora
- फोटो : instagram
कई बार मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ा। हालांकि हर बार इस कपल इन खबरों को अफवाह बताया। अर्जुन का कहना है कि वो जब भी शादी करेंगे, सबको पता चल जाएगा। अर्जुन कपूर की अगली फिल्म संदीप और पिंकी फरार है, जिसकी रिलीज फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से टल गई है।