एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी का सीजन धीरे-धीरे करीब आ रहा है और ऐसे में फैंस ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि अब बॉलीवुड का कौन सा कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। वहीं इन्हीं सबके बीच बॉलीवुड की क्यूटेस्ट गर्ल आलिया भट्ट और हैंडसम हंक रणबीर कपूर जोधपूर में स्पॉट किए गए। अब उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद से ये चर्चा हो रही है कि दोनों शादी के लिए वेन्यू देखने गए हैं। बता दें कि एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें आलिया और रणबीर साथ में नजर आ रहे हैं।
आलिया और रणबीर की शादी को हो रही चर्चा
इस पोस्ट में ये ही कमेंट किया जा रहा है कि दोनों अपना वेडिंग वेन्यू देखने आए है। उनकी तस्वीर पर एक के बाद एक कमेंट आते जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- अब तो ऑफिशियल ही हो गया है तो वहीं कई लोगों ने उन्हें बधाई तक दे दी है।
बता दें कि इस तस्वीर में रणबीर कपूर ने ब्राउन लूज टी शर्ट के साथ ट्राउजर पहना है वहीं आलिया ग्रीन व्हाइट प्रिंट जैकेट के साथ जींस पहनी नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों ने मास्क भी लगाया हुआ है। जोधपुर भी हमेशा से आम जनता से लेकर सेलेब्स तक के लिए शादी की पसंदीदा जगह रहा है ऐसे में आलिया और रणबीर का यहां आना कई तरह के सवाल उठा रहा है।
3 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इन सभी बातों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मान सकते हैं कि आलिया और रणबीर शायद किसी और काम से यहां पहुंचे हों। बता दें कि फैंस के बीच आलिया और रणबीर की शादी का ऐसा क्रेज है कि उनकी शादी के झूठे कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कई लोगों ने तो इस पर यकीन भी कर लिया था हालांकि बाद में ये बात झूठी निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि लोगों के साथ साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी ऐसी बातें कर चुके हैं जिसके कारण लोग उनकी शादी की खबरों को सच मान लेते हैं। दरअसल एक चैट शो में काजोल नो गलती से आलिया भट्ट को आलिया कपूर बोल दिया था। वहीं रियलिटी शो में जब करिश्मा अपने परिवार के सदस्यों का नाम गिनवा रही थीं तो अनुराग बासु ने कहा था कि आलिया का नाम भी इसमें जोड़ लो। हालांकि तब उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिलहाल इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसका जवाब आलिया और रणबीर ही दे सकते हैं। एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि अगर कोरोना नहीं आया होता तो वो अब तक शादी कर चुके होते। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर की फिल्म शमशेरा रिलीज होने वाली है। आलिया भी बहुत जल्द गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।