{"_id":"5c5d506dbdec22738563e356","slug":"alia-bhatt-and-ranveer-singh-have-special-plan-for-this-valentine-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वेलेंटाइन डे' पर आलिया भट्ट का है ये प्लान तो रणवीर सिंह ने किया है खास इंतजाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वेलेंटाइन डे' पर आलिया भट्ट का है ये प्लान तो रणवीर सिंह ने किया है खास इंतजाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 08 Feb 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया रणवीर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
पूरी दुनिया में इस वक्त 'वेलेंटाइंस डे' का इंतजार हो रहा है। इन दिनों वेलेंटाइंस वीक चल रहा है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज को भी इस खास मौके का इंतजार है। फिल्मी दुनिया के कई कपल अपने अंदाज इस खास मौके की तैयारी में जुटे हैं। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर 'गली बॉय' रिलीज होने वाली है। हाल ही में अपनी फिल्म रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे और इस दौरान उन्होंने बताया कि वो इस बार 'वेलेंटाइंस डे' को किस अंदाज में मनाएंगे
Trending Videos
2 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : amar ujala
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल 14 नवंबर को शादी की थी। इस शादी का आयोजन इटली लेक कोमो में किया गया था। इसके बाद दीपिका और रणवीर ने बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन दिया था। शादी के बाद रणवीर और दीपिका का ये पहला 'वेलेंटाइंस डे' होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
deepika ranveer
जब रणवीर से इस बारे में पूछा गया कि वो इस 'वेलेंटाइंस डे' पर क्या करने वाले हैं तो उन्होंने बताया कि वो इस दिन को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। इस खास मौके पर वह अपनी पत्नी के साथ दिन बिताएंगे और शाम को वो दीपिका को अपनी फिल्म 'गली बॉय' दिखाने ले जाएंगे।
4 of 5
Alia Bhatt Ranbir Kapoor
- फोटो : twitter
वहीं आलिया से जब इसको लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने बताया कि 'वेलेंटाइंस डे' मौके पर उनका कोई खास प्लान नहीं है। लेकिन वो अपना ये खास दिन रणबीर और दो और लोगों के साथ बिताएंगी। दरअसल आलिया इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ranbir and alia
- फोटो : instagram
आलिया ने कहा, 'ये 'वेलेंटाइंस डे' में अमिताभ बच्चन और अयान मुखर्जी के साथ 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर मनाऊंगी'। अपने इस जवाब में आलिया ने रणबीर का नाम नहीं लिया। हांलाकि आलिया कितना भी इस बात छिपा लें लेकिन ये बात तो साफ है सेट पर आलिया के साथ रणबीर कपूर भी साथ होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X