{"_id":"6201faf4567d3720cb7397d9","slug":"alia-bhatt-and-shahrukh-khan-starrer-darlings-sold-to-netflix-for-rs-80-crore-will-release-directly-on-ott","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Darlings: ओटीटी पर रिलीज होगी आलिया भट्ट-शाहरुख खान की आगामी फिल्म, नेटफ्लिक्स ने मोटी रकम देकर खरीदे राइट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Darlings: ओटीटी पर रिलीज होगी आलिया भट्ट-शाहरुख खान की आगामी फिल्म, नेटफ्लिक्स ने मोटी रकम देकर खरीदे राइट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट की पीरियड ड्रामा फिल्म 'गंगूबाई' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सूत्रों के मुताबिक गंगूबाई के बाद आलिया भट्ट की अगली फिल्म 'डार्लिंग्स' डिजिटल पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शाहरुख खान भी नजर आएंगे।
2 of 4
आलिया और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से बात-चीत के दौरान एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि 'डार्लिंग' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है और निर्माताओं को लगा कि फिल्म ओटीटी माध्यम से अपने लक्षित दर्शकों तक पहुंचने में सक्षम होगी। इसलिए वह कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के साथ बातचीत कर रहे थे। आखिरकार नेटफ्लिक्स को इसके एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स देने का फैसला किया गया है। फिल्म को 80 करोड़ रुपये में बेचा गया है।
3 of 4
आलिया और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म गर्मियों में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी और वर्तमान में इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। डार्लिंग्स मां-बेटी के रिश्ते के बारे में हैं। इस फिल्म में शेफाली शाह, आलिया की मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी। जबकि विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। डार्लिंग्स का निर्देशन जसमीत के रीन ने किया है और संगीतकार विशाल भारद्वाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी आरआरआर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और बैजू बावरा फिल्म रिलीज होने वाली हैं। वहीं आलिया भट्ट जूनियर एनटीआर की आगामी पैन इंडियन फिल्म के लिए भी कोर्तला शिवा के साथ बातचीत कर रही हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।