{"_id":"62504a01c67d4e31d6464f2e","slug":"alia-bhatt-can-wore-her-mother-in-law-wedding-look-in-marriage-testp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir-Alia Wedding: शादी में अपनी सास का वेडिंग लुक अपनाएंगी आलिया भट्ट ! पहनेंगी नीतू कपूर का नेकलेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir-Alia Wedding: शादी में अपनी सास का वेडिंग लुक अपनाएंगी आलिया भट्ट ! पहनेंगी नीतू कपूर का नेकलेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 08 Apr 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट, नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जोड़ा 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाला है। ऐसे में यह दोनों शादी की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं, ऐसे में शादी से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर भी चर्चा हो रही है। कपूर खानदान की बहू बनने जा रही आलिया भट्ट के ब्राइडल लुक को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। आलिया के यूनीक फैशन सेंस की वजह से फैंस भी उनका वेडिंग लुक जानने के लिए बेताब हैं।
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री सब्यसाची मुखर्जी और मनीष मल्होत्रा के डिजायन किए हुए कपड़े पहनेंगी। ये भी सुनने में आ रहा है कि वह अपनी सास नीतू कपूर के ब्राइडल लुक से भी टिप्स लेंगी। आलिया भट्ट, नीतू कपूर की ज्वैलरी भी पहनने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक कपूर खानदान में यह परंपरा है कि सास की ज्वैलरी होने वाली बहू को दी जाती है। ऐसे में ये परंपरा रणबीर की शादी में भी निभाई जाएगी।
3 of 4
आलिया भट्ट, नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में आलिया भट्ट गोल्ड और एम्रेल्ड ज्वैलरी अपनी शादी के दौरान पहन सकती हैं। नीतू कपूर को ये ज्वैलरी उनकी सास कृष्णा राज कपूर ने दी थी। नीतू कपूर के वेडिंग लुक की बात करें तो दिग्गज अभिनेत्री ने अपनी शादी पर गोल्डन और लाल रंग का लहंगा पहना था। उनके दुपट्टे पर भारी कढ़ाई थी और बॉर्डर पर किरन लेस लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर के माता-पिता की तरह यह जोड़ा भी वास्तु हाउस में शादी करने जा रहा है। ऐसे में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक शादी के बाद रणबीर और आलिया अपने दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन भी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।