Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Filmy Wrap: Kartik Aaryan will be a part of IIFA Awards 2022 and Rishi Kapoor- Neetu's wedding card goes viral read 10 news from the entertainment world
{"_id":"62503851ea411d67d42e8441","slug":"filmy-wrap-kartik-aaryan-will-be-a-part-of-iifa-awards-2022-and-rishi-kapoor-neetu-s-wedding-card-goes-viral-read-10-news-from-the-entertainment-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Filmy Wrap: आइफा अवॉर्ड्स में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन और ऋषि कपूर- नीतू का वेडिंग कार्ड वायरल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Filmy Wrap: आइफा अवॉर्ड्स में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन और ऋषि कपूर- नीतू का वेडिंग कार्ड वायरल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 08 Apr 2022 06:58 PM IST
सार
बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर शादी का माहौल बना हुआ है। इंडस्ट्री के मशहूर सेलेब्स कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रणबीर- आलिया की शादी को लेकर तैयारियां भी जोर- शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
1 of 10
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर शादी का माहौल बना हुआ है। इंडस्ट्री के मशहूर सेलेब्स कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रणबीर- आलिया की शादी को लेकर तैयारियां भी जोर- शोर से चल रही हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की शादी से पहले नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। वायरल हुए शादी के कार्ड की इस तस्वीर को देख फैंस भावुक हो गए हैं।
भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े उत्सव अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार का 22वां संस्करण 20 और 21 मई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह का आयोजन अरब संयुक्त अमीरात के अबू धाबी स्थित यस आईसलैंड में किया जाएगा। हर साल होने वाले भारतीय सिनेमा के इस उत्सव में बॉलीवुड मेगास्टार कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही अपनी शानदार परफॉर्मेंस से शाम को और रंगीन बनाएंगे। वहीं इस भव्य वैश्विक कार्यक्रम की मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल करेंगे।
एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म "आरआरआर" और "बाहुबली" के लेखक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद एक नई कहानी लेकर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद, बंकिम चंद्र चटर्जी की बंगाली नॉवल 'आनंदमठ' (1882) पर बन रही फिल्म '1770 - एक संग्राम' का लेखन करेंगे। आज यानी आठ अप्रैल को भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार 'महर्षि' बंकिम चंद्र चटर्जी की 128वीं पुण्यतिथि है। इस विशेष दिन पर फिल्म निर्माता राम कमल मुखर्जी और जी स्टूडियोज के पूर्व प्रमुख सुजॉय कुट्टी ने 'के वी विजयेंद्र प्रसाद' के साथ फिल्म के लिए कॉनट्रैक्ट साइन किया।
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने लंबे ब्रेक के बाद फिल्म 'सड़क 2' से इंडस्ट्री में कमबैक किया था। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी, जो उस समय बुरी तरह फ्लॉप हुई। इसके बाद पूजा भट्ट 'बॉम्बे बेगम्स' में नजर आईं, जिसमें अभिनेत्री के काम और अंदाज दोनों को खूब पंसद किया गया। वहीं, अब पूजा भट्ट ने अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दे दी है। पूजा भट्ट निर्देशक सुधांशु सारिया की फिल्म 'सना' के साथ जुड़ गई हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी।
हिंदी सिनेमा की मशहूर जोड़ियों में से एक अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते दिनों से ही अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कपल अगले हफ्ते 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाला है। इतना ही नहीं शादी के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसी बीच अब शादी को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक शादी से पहले, आलिया भट्ट की सबसे अच्छी दोस्त अनुष्का रंजन और आकांक्षा रंजन ने एक्ट्रेस के लिए एक बैचलर्स पार्टी की योजना बनाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।