फिल्मी सितारे बहुत बार अपने जन्मदिन के अलावा उनके लिए काम करने वाले लोगों के जन्मदिन की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इसी वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने सहायिका (हेल्पर) के जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया है। आलिया भट्ट की सहायिका का नाम राशिदा है। उन्होंने राशिदा के जन्मदिन पर केक भी काटा है।
आलिया भट्ट ने खास अंदाज में मनाया अपनी सहायिका का जन्मदिन, लेकिन इस बड़ी वजह से नहीं खाया केक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात की जानकारी आलिया भट्ट की सहायिका राशिदा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। राशिदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जन्मदिन के दो वीडियो साझा किए हैं। इस वीडियो में आलिया भट्ट और उनका पूरा परिवार राशिदा के जन्मदिन का जश्न मनाता हुआ दिखाई दे रहा है। पहले वीडियो में आलिया भट्ट राशिदा का केक कटवाती हुईं नजर आ रही हैं।
वीडियो में दिखाया गया है कि केक काटने के बाद जब राशिदा आलिया को केक खिलाने जाती हैं तो अभिनेत्री यह कहकर मना कर देती हैं कि उनकी डाइट अभी शुरू हुई है और वो डाइटिंग पर हैं। हालांकि आलिया भट्ट सहायिका राशिदा का जन्मदिन काफी शानदार तरीके से मनाती हुईं नजर आई। वहीं दूसरे वीडियो में राशिदा आलिया भट्ट की मां अभिनेत्री सोनी राजदान और आलिया के पिता महेश भट्ट के साथ नजर आईं।
A post shared by Rashida Shaikh (@rashidamd132) on
आलिया के साथ अपना जन्मदिन मनाने पर राशिदा ने खुद को भाग्यशाली मान रही हैं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की सहायिका के जन्मदिन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही फैंस आलिया भट्ट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा के साथ तस्वीरें वायरल होने की वजह से सुर्खियों में थीं।
A post shared by Rashida Shaikh (@rashidamd132) on
रिद्धिमा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई रणबीर कपूर, मां नीतू कपूर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और आलिया की बहन शाहीन की तस्वीरें साझा कीं। इन सभी की तस्वीरों को साझा करते हुए रिद्धिमा कपूर ने बेहद खास कोलाज बनाया। तस्वीरों के इस कोलाज पर रिद्धिमा कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा आराम क्षेत्र, परिवार'।
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on