फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia bhatt: पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग से लौटीं आलिया, एयरपोर्ट पर फिल्मी स्टाइल में रणबीर को लगा लिया गले

Sun, 10 Jul 2022 05:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 10 Jul 2022 05:04 PM IST
विज्ञापन
Alia bhatt completes shooting of her first hollywood project Heart of Stone came back to india ranbir kapoor gives surprise to wife on airport
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच वह लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। आलिया अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए लंदन गई हुई थीं। अब वह शूटिंग पूरी करके भारत लौट आई हैं। रविवार की सुबह उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अपनी पत्नी को रिसीव करने के लिए खुद रणबीर कपूर एयरपोर्ट पहुंचे थे। वह कार में बेसब्री से आलिया का इंतजार करते नजर आए। 

Alia bhatt completes shooting of her first hollywood project Heart of Stone came back to india ranbir kapoor gives surprise to wife on airport
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आलिया भट्ट जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आईं तो रणबीर कपूर को देखते ही खुशी से चिल्लाने लगीं। उनके चेहरे के हावभाव देखकर लगा शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि रणबीर कपूर खुद उन्हें पिक करने एयरपोर्ट पर आए हैं। रणबीर का पहले से कार में मौजूद होना मानो आलिया के लिए कोई सरप्राइज था। पति का दीदार करके आलिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह जोर से चिल्लाईं, 'बेबी....'। इसके बाद वह कार में जाकर उनके गले से लिपट गईं। इस दौरान रणबीर और आलिया की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Alia bhatt completes shooting of her first hollywood project Heart of Stone came back to india ranbir kapoor gives surprise to wife on airport
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलीं पैपराजी ने भी खूब जोर-जोर से 'बधाई हो, बधाई हो...' कहना शुरू कर दिया। इस पर आलिया ने उनका शुक्रिया अदा किया। आलिया बाकायदा हाथ जोड़कर फैंस का अभिभावदन करती नजर आईं। बता दें कि आलिया का एयरपोर्ट लुक भी काफी चर्चा में है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक पैंट व्हाइट टॉप और ओवरसाइज व्हाइज ओपन शर्ट पहनी हुई थी। इस दौरान आलिया ने मास्क लगाया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt completes shooting of her first hollywood project Heart of Stone came back to india ranbir kapoor gives surprise to wife on airport
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया को लेने एयरपोर्ट पहुंचे रणबीर कार में बैठे नजर आए। इस दौरान उन्होंने कार में बैठे हुए ही फोटोग्राफर्स को हाथ हिलाकर हैलो कहा। पैपराजी ने रणबीर की फोटो क्लिक कीं। रणबीर के काम की बात करें तो इन दिनों वह फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म आगामी 22 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed