फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ कमाई कर आलिया भट्ट की 'राजी' पहुंची 100 करोड़ के करीब, जानिए 11वें दिन का कलेक्शन

Tue, 22 May 2018 12:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Alia bhatt film Raazi box office collection day 11 crosses 82 crore
raazi
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। रिलीज के दूसरे हफ्ते फिल्म पहले हफ्ते से ज्यादा कलेक्शन करती हुई दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं इस फिल्म को आलिया की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताई जा रही है। फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस शुक्रवार रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर रखा है, बावजूद इसके 'राजी' बेहतर कमाई करने में कामयाब दिखाई दे रही है। 


 
Alia bhatt film Raazi box office collection day 11 crosses 82 crore
raazi

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले हफ्ते फिल्म ने 56.59 करोड़ रुपये बटोरे थे। दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ और शनिवार को 7.54 की जबरदस्त कमाई कर डाली। दूसरे रविवार फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा कमाई करते हुए 9.45 करोड़ कमा डाले। वहीं सोमवार को फिल्म ने 3.70 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 11 दिनों में 85.03 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन भारत से कर लिया है।



 
Alia bhatt film Raazi box office collection day 11 crosses 82 crore
raazi
'राजी' महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt film Raazi box office collection day 11 crosses 82 crore
raazi
भारत और पाकिस्तान पर फिल्माई गई ये फिल्म सभी को पसंद आ रही है। खासतौर से आलिया की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की कमाई आने वाले हफ्ते में भी जारी रहेगी। मेघना गुलजार की पिछली फिल्म ‘तलवार’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed