{"_id":"5b0143034f1c1bdf408b698a","slug":"alia-bhatt-film-raazi-box-office-collection-day-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट ने दी अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 दिन में ही कमा डाले इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट ने दी अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 दिन में ही कमा डाले इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
raazi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले हफ्ते रिलीज हुई आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘राजी’ दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है। राजी को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली थी। जिसके बाद फिल्म ने उम्मीद से अधिक कलेक्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए। इतना ही नहीं इस फिल्म को आलिया की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताई जा रही है। फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस शुक्रवार रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर रखा है बावजूद इसके 'राजी' बेहतर कमाई करने में कामयाब दिखाई दे रही है।
raazi
फिल्म समीक्षकों ने फिल्म के कंटेट की जमकर तारीफ की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन 'राजी 'का कलेक्शन 7.53 करोड़, दूसरे दिन यानि शनिवार को 11.30 करोड़, रविवार को 14.11 करोड़, सोमवार को 6.30 करोड़ तो वहीं मंगलवार को फिल्म ने 6.10 करोड़ की कमाई की। राजी ने बुधवार को करीब 5.90 करोड़ और गुरुवार को 5.35 करोड़ की कमाई की। शुक्रवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ और शनिवार को 7.54 की जबरदस्त कमाई कर डाली। कुल मिलाकर फिल्म का अब तक का कलेक्शन 68.88 करोड़ हो चुका है।
#Raazi shows SOLID GROWTH on second Sat [58.74%]... This, despite facing stiff competition from the Hollywood biggie #Deadpool2... Expect biz to jump on second Sun... Eyeing ₹ 💯 cr mark... [Week 2] Fri 4.75 cr, Sat 7.54 cr. Total: ₹ 68.88 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 20, 2018
raazi
'राजी' फिल्म महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को ने रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
raazi
भारत और पाकिस्तान पर फिल्माई गई ये फिल्म सभी को पसंद आ रही है। खासतौर से आलिया की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की कमाई आने वाले हफ्ते में भी जारी रहेगी। मेघना गुलजार की पिछली फिल्म ‘तलवार’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।