फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाही शादी में शामिल होकर प्रियंका चोपड़ा हुईं इमोशनल, ऐसा पोस्ट डालकर किया हैरान

Mon, 21 May 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
Prince Harry and Meghan Markle wedding Priyanka Chopra shared emotional post on social media
Priyanka Chopra
'क्वांटिको' गर्ल प्रियंका चोपड़ा प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की रॉयल वेडिंग का हिस्सा बनीं। प्रियंका मेगन की करीबी दोस्त हैं। इस शाही शादी में हिस्सा लेने वाली प्रियंका बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस थीं। इस खास पल का हिस्सा बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया जो आपको रुला सकता है। 
Prince Harry and Meghan Markle wedding Priyanka Chopra shared emotional post on social media
शाही शादी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं
शाही शादी में प्रियंका ने फॉर्मल ली-लेंथ ड्रेस और हैट पहने हुई थीं। प्रियंका की इस ड्रेस को विविएन वेस्टवुड ने डिजाइन किया था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रिंस हैरी और मेगन के यादगार पल का हिस्सा बनने के बाद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख अपने दिल की बात फैंस से शेयर की।
Prince Harry and Meghan Markle wedding Priyanka Chopra shared emotional post on social media
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा - 'हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा लम्हा आता है जब वक्त ठहर जाता है। आज ऐसा हुआ तुम मेरी दोस्त आकर्षण, प्यार और खूबसूरती का प्रतीक बन गईं। इस शादी के लिए तुम दोनों द्वारा किया गया हर चुनाव इतिहास बन जाएगा। इसलिए नहीं कि ये तुम दोनों की शादी थी, बल्कि इसलिए क्योंकि यह अतुल्य शादी परिवर्तन और उम्मीद का प्रतीक थी।'
 

 

Every once in a while there is a moment when time stands still.. that happened today.. You my friend.. were the epitome of grace, love and beauty. Every choice made at this wedding by you both will go down in history, not just because it was your wedding but because this incredible wedding stood for change and hope. Both things that the world needs desperately. Thank you for being the perfect picture of all things good.. seeing your union and love blessed in front of my eyes Made me so happy.. and tear up! 😑 I wish you both love happiness and togetherness always.. 💕

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Prince Harry and Meghan Markle wedding Priyanka Chopra shared emotional post on social media
priyanka chopra at royal wedding
प्रियंका ने आगे लिखा - 'दुनिया इन दोनों चीजों को दिल से चाहती है। शुक्रिया इस खूबसूरत तस्वीर के लिए। अपनी आंखों के सामने तुम दोनों को एक होते देखना और तुम्हारे प्यार को आशीर्वाद पाते देख बहुत खुशी हुई। इसके साथ ही मुझे रुला भी दिया। दुआ करती हूं कि तुम दोनों हमेशा खुश रहो और साथ रहो।'
विज्ञापन
Prince Harry and Meghan Markle wedding Priyanka Chopra shared emotional post on social media
Meghan Markle - Prince Harry
इस शाही शादी में 600 हस्तियों ने शिरकत की थीं, जिनमें भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा समेत ओपरा विनफ्रे, जार्ज और अमाल क्लूनी, डेविड बेकहम, एल्टन जॉन, टॉम हार्डी, जेम्स कॉर्डन, जेम्स ब्लंट और केरी मुल्लीगन जैसे दिग्गज सितारे मौजूद थे। रिसेप्शन और शादी में कुल मिलाकर 2640 लोग शामिल हुए। शादी विंडसर कैसल से हुई। इसकी खास बात है कि यह महल 1000 साल से ब्रिटिश शाही परिवार का महल रहा है। इस शादी और रिसेप्शन में शामिल होने के लिए पहुंची प्रियंका की तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed