फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं 'अक्टूबर' की बनिता संधू, मैं सबसे भाग्यशाली हूं क्योंकि...

Mon, 21 May 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
Banita Sandhu told on casting couch
बनिता संधू
फिल्म अक्टूबर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भारतीय मूल की ब्रिटिश एक्ट्रेस बनिता संधू ने अपनी खूबसूरत आंखों से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है लेकिन इस बार बनिता अपनी खूबसूरती नहीं बल्कि अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। 



 
Banita Sandhu told on casting couch
banita sandhu
बनिता ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में उठे कास्टिंग काउच के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि मैं खुद बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे अपने ड्रीम डेब्यू के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। मैं जब 18 साल की थी तब पहली बार मैं भारत एक एड शूट के लिए आई थी। इस दौरान डायरेक्टर शूजित सरकार की नजर मुझ पर पड़ी और उन्होंने मुझे पहला ब्रेक दिया। 

 
Banita Sandhu told on casting couch
banita sandhu
कास्टिंग काउच पर बोलते हुए बनिता ने कहा कि यह बहस का मुद्दा है। इंडस्ट्री में कई लोग एक्टर और एक्ट्रेस के साथ सेक्सुअल फायदा उठाना चाहते हैं लेकिन मुझे अभी तक ऐसी किसी घटना का सामना नहीं करना पड़ा है और मैं इसके लिए खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Banita Sandhu told on casting couch
banita sandhu
बनिता ने कहा कि मेरे करियर की शुरुआत लंदन में हुई थी और मैं बहुत लकी हूं कि मुझे सही लोग मिले जिन्होंने मुझे कास्ट किया। मुझे जब भारत में अपना पहला एड मिला तो मेरी मां ने मेरे साथ मेरे पापा को भेजा था। मैं पहली बार घर से बाहर जा रही थी तो मेरी मां चिंतित थीं। इसके बाद उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि अगर आप सही लोगों के साथ काम रहे हैं तो दुनिया में कहीं भी सुरक्षित रह सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Banita Sandhu told on casting couch
banita sandhu
बनिता ने कहा कि बेशक मैंने अभी तक ऐसी किसी घटना का सामना नहीं किया है लेकिन ये चीजें इंडस्ट्री में मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कास्टिंग काउच जैसी चीजें सिर्फ सिनेमा इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि सभी इंडस्ट्री में है। मैं मानती हूं कि ऐसा कहीं नहीं होना चाहिए यह गलत है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed