{"_id":"5b0165de4f1c1be5408b6a44","slug":"ranveer-singh-film-deadpool-2-box-office-collection-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डेडपूल 2' की छप्परफाड़ कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस, दो दिन में ही बनाया नया रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'डेडपूल 2' की छप्परफाड़ कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस, दो दिन में ही बनाया नया रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
एंटरटेनमेंट, डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
डेडपूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'डेडपूल 2' ने महज दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई से तहलका मचा दिया है। इस फिल्म के कलेक्शन को देखकर यह बात साफ हो गई है कि भारत में सुपरमैन सीरीज की फिल्मों के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। इस फिल्म ने दूसरे दिन ही 21 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की है।
Deadpool
फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'डेडपूल 2' अभी तक 21 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी हैं। इस फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को 11.25 करोड़, शनिवार को 10.65 करोड़ रहा। कुल मिलाकर यह फिल्म अब तक 21.90 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार को इस फिल्म के कलेक्शन में और भी उछाल देखा जा सकता है।
#Deadpool2 registers a slight decline on Sat [partly due to the Adults tag], but should be back on track today [Sun]… Eyeing ₹ 33 cr+ weekend, which is very good for an Adults-rated film... Fri 11.25 cr, Sat 10.65 cr. Total: ₹ 21.90 cr NettBOC. India biz... Note: All versions.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 20, 2018
deadpool
इस साल भारत में रिलीज हुई सभी हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों की कमाई का आंकड़ा देखा जाए तो यह पहले दिन में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'डेडपूल' का दूसरा पार्ट है। फिल्म में रेयान रेनॉल्ड्स डेडपूल की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ जोश ब्रोलिन, मोरेना बैक्करीन, जैक केसी और जजी बिट्स की भी अहम रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool
'डेडपूल' भी मार्वल कॉमिक्स का ही एक किरदार है। यह सुपर हीरो बेबाक, बिंदास और अपने तरीके से काम करने वाला किरदार है। दो साल पहले इस किरदार को लेकर 'डेडपूल' नाम से फिल्म बनाई गई, जिसे टिम मिलर ने निर्देशित किया था। 'डेडपूल 2' में रणवीर सिंह ने फिल्म के लीड एक्टर रयान रेनॉल्ड्स के लिए अपनी आवाज को हिंदी भाषा में डब किया है।