{"_id":"5ad80e654f1c1b58098b548c","slug":"alia-bhatt-film-raazi-first-song-ae-watan-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जासूस बनने को क्यों 'राजी' हुईं आलिया, वीडियो सामने आते ही मिल रहे ताबड़तोड़ लाइक्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जासूस बनने को क्यों 'राजी' हुईं आलिया, वीडियो सामने आते ही मिल रहे ताबड़तोड़ लाइक्स
Thu, 19 Apr 2018 09:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Apr 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'राजी' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में आलिया एक भारतीय जासूस के रोल में हैं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर के बाद अब इसका पहला गाना रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो को ताबड़तोड़ लाइक्स मिल रहे हैं।
2 of 4
'राजी' देशभक्ति से प्रेरित फिल्म है इसलिए पहला गाना भी देशभक्ति का एहसास करा रहा है। आलिया पर फिल्माए गए इस गाने का नाम 'ऐ वतन' है। अपनी आवाज से सभी का दिल जीतने वाले गायक अरिजीत सिंह ने 'ऐ वतन' गाने को बेहद खूबसूरती से गाया है। खबर लिखे जाने तक यूट्यूब पर कम से कम 4 लाख बार इस गाने का वीडियो देखा जा चुका है।
3 of 4
जासूसी वाले किरदार में आलिया के साथ इस फिल्म में 'मसान' और 'रमन राघव 2.0' के एक्टर विक्की कौशल नजर आएंगे हैं। आलिया भट्ट पहली बार विक्की कौशल के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म 'राजी' को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि 'राजी' की कहानी हरिंदर एस सिक्का की किताब 'कॉलिंग सिक्का' से प्रेरित है। फिल्म 11 मई को रिलीज होगी। 'राजी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म के अलावा आलिया करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।