फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi On OTT: ओटीटी पर आएगी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म?

Sun, 13 Mar 2022 10:40 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 13 Mar 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Gangubai Kathiawadi to be premiere on Ott Platform Netflix
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना की तीसरी लहर थमने के बाद, संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बिग बजट फिल्म है। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही सभी की निगाहें आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म पर टिकी हुईं थीं और उम्मीद के हिसाब से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की। 

Alia Bhatt Gangubai Kathiawadi to be premiere on Ott Platform Netflix
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन ओटीटी पर आएगी गंगूबाई
कोरोना महामारी के दौरान मेकर्स, फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के चार हफ्तों बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर किया करते थे। हालांकि, आलिया भट्ट अभिनीत 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के मेकर्स ने यह फैसला किया है कि वह, सिनेमाघरों में आठ हफ्ते पूरे होने के बाद ही फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे। यानी 25 फरवरी को रिलीज हुई गंगूबाई काठियावाड़ी का ओटीटी प्रीमियर 22 अप्रैल, 2022 को नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।

Alia Bhatt Gangubai Kathiawadi to be premiere on Ott Platform Netflix
गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन रहीम लाला के किरदार में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मल्टीप्लेक्स का नियम
बता दें कि महामारी से पहले यह अनिवार्य था कि सिनेमाघरों में 8 हफ्ते पूरे करने के बाद ही किसी फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 'शादी में जरूर आना' (2017) और '1921' (2018) जैसी कुछ फिल्मों ने 8 सप्ताह से पहले ओटीटी पर पहुंचने की कोशिश की थी। जिसके बाद मल्टीप्लेक्स ने इन फिल्मों को रिलीज करने से इनकार कर दिया था। यह देखते हुए रिलीज के दिन ही निर्माताओं ने आठ सप्ताह के नियम का पालन करने पर सहमती जताई और फिल्म को दोपहर में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Gangubai Kathiawadi to be premiere on Ott Platform Netflix
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना महामारी के दौरान कंगना की फिल्म का हुआ था बहिष्कार
हालांकि महामारी के दौरान, राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स ने फिल्मों को चार सप्ताह के भीतर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने देने पर सहमति व्यक्त की था। लेकिन, कुछ निर्माताओं ने मांग की थी कि उनकी फिल्म को ओटीटी पर दो सप्ताह के भीतर प्रीमियर करने की अनुमति दी जानी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से वह अधिक राजस्व प्राप्त कर पाएंगे। अनुमति न मिलने के बावजूद कंगना रणौत अभिनीत थलाइवी (2021) नेटफ्लिक्स पर केवल दो सप्ताह में रिलीज़ हुई, जिसके कारण प्रमुख मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं ने इसका बहिष्कार किया। इसे केवल सिंगल-स्क्रीन और कुछ स्टैंडअलोन मल्टीप्लेक्स में ही रिलीज किया गया। हाल ही में, संजय दत्त-स्टारर टूलसिडास जूनियर (2022) ने भी इसी तरह की सीमित रिलीज़ देखी, क्योंकि यह कथित तौर पर चार सप्ताह से पहले नेटफ्लिक्स पर आ रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed