फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: बहन शाहीन के बारे में बात करते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं आलिया भट्ट

Mon, 02 Dec 2019 02:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 02 Dec 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt gets emotional while speaking about sister Shaheen depression
Alia Bhatt - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट एक इवेंट के दौरान मंच पर इमोशनल हो गईं। आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मुंबई में आयोजित हुए एक वुमेन सेमिनार में शामिल हुई थीं। इस दौरान वो बात करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

Alia Bhatt gets emotional while speaking about sister Shaheen depression
Alia Bhatt - फोटो : Instagram

इवेंट में आलिया अपनी बहन शाहीन के डिप्रेशन बारे में बात कर रही थीं। इस दौरान वो अपनी बात कहते हुए अचानक इमोशनल हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। ये देखकर शाहीन ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की लेकिन वो भी खुद को रोने से नहीं रोक पाईं।

Alia Bhatt gets emotional while speaking about sister Shaheen depression
Alia Bhatt - फोटो : Social Media

आलिया, शाहीन से पांच साल छोटी हैं। शाहीन के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा कि मैंने अपनी बहन के साथ रहने के बाद भी उसकी लिखी किताब पढ़ने के बाद ही उसकी भावनाओं को समझा। मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Emotional #AliaBhatt with sister #ShaheenBhatt for a women's seminar in Mumbai today #instadaily #ManavManglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Emotional #AliaBhatt with sister #ShaheenBhatt for a women's seminar in Mumbai today #instadaily #ManavManglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt gets emotional while speaking about sister Shaheen depression
alia bhatt, shaheen bhatt - फोटो : social media

शाहीन भट्ट, महेश भट्ट और सोनी राजदान की बड़ी बेटी हैं। शाहीन करीब 13 साल की उम्र में ही डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं। शाहीन ने अपने डिप्रेशन को लेकर एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम है- ''आई हैव नेवर बीन अनहैप्पीयर''।

विज्ञापन
Alia Bhatt gets emotional while speaking about sister Shaheen depression
alia bhatt shaheen bhatt - फोटो : Instagram

कुछ दिन पहले शाहीन के 31वें जन्मदिन पर आलिया ने भावुक कर देने वाली एक पोस्ट लिखी थी। आलिया ने लिखा- 'ये वो समय है जब मैं अपनी समझदार बहन के लिए एक परफेक्ट बर्थडे कैप्शन लिखने की कोशिश कर रही हूं। मैंने टाइप किया... फिर डिलीट किया...। मैं ऐसा इसलिए कर रही हूं क्योंकि मैं अपनी बहन की तरह अच्छी लेखिका नहीं हूं और हम आपस में ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं, जिसका कोई अस्तित्व नहीं है। जो रिश्ता हमारे बीच है उसमें कोई भाषा है ही नहीं... सिर्फ हमारी आंखें बोलती हैं... और हमारे पैर, शायद घुटने भी... तो हां, तुम दुनिया की सबसे प्यारी बहन हो और मैं खुश हूं कि हमारी बिल्लियों, आलू फ्राई और ढेर सारे लंदन के साथ हमारा अपना एक स्वर्ग है। मैं आशा करती हूं कि तब तक साथ में धूम मचाते रहें जब तक हमारे हाथ और पैर सलामत हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed