फिल्म इंडस्ट्री में आज की तारीख में 'भट्ट खानदान' की सबसे सफल एक्ट्रेस के काफी चर्चे सुनने को मिल रहे हैं। आप समझ तो गए ही होंगे कि हम किनकी बात कर रहे हैं..? दरअसल, हम 'आलिया भट्ट' का जिक्र कर रहे हैं। इन दिनों उनकी फिल्म के एक खास सीन ने मीडिया जगत से लेकर बॉलीवुड जगत में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, आलिया ने फिल्म के इस सीन में कुछ ऐसा किया है कि जानकर आप भी हिल जाएंगे...
{"_id":"5ae2f3a44f1c1b60098b6c0b","slug":"alia-bhatt-got-emotional-during-shooting-of-film-raazi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भट्ट खानदान' की एक्ट्रेस के इस सीन की असलियत बेहद अलग, देखने वालों को यकीं न होगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भट्ट खानदान' की एक्ट्रेस के इस सीन की असलियत बेहद अलग, देखने वालों को यकीं न होगा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
alia bhatt raazi
सबसे पहले तो आपको बता दें कि हम बात कर रहें है विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘राजी’ की। आलिया भट्ट उनके साथ फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। चलिए अब बात करते हैं उस खास सीन की जिसके चर्चे हर जुबां पर हैं। दरअसल, आलिया ने ‘राजी’ के नए गाने ‘दिलबरो’ में ऐसा कारनामा कर दिखाया जो आज के युवा कलाकारों के लिए जानना बेहद जरूरी है।
raazi
इस गाने में विक्की और आलिया की शादी का सीन फिल्माया गया है, जिसमें विदाई का भी सीन है। गाने में आलिया की आंखों से टिप-टिप गिरते आंसू भले ही उनकी एक्टिंग का एक हिस्सा रहे हों लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने यह सीन बिना ग्लिसरीन इस्तेमाल किए ही किया है। इस सीन में उनके इमोशन्स इतने साफ उभर कर सामने आते हैं कि सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें ऐसी हालत में देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें खुद-ब-खुद भीग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
RAAZI
- फोटो : self
आलिया की आंखों से शूटिंग के दौरान गिरे नैचुरली आंसुओं के बारे में खुद अभिनेत्री सोनी राजदान खुलासा करती हैं। बता दें सोनी राजदान फिल्म राजी में आलिया भट्ट की मां का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री सोनी राजदान ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के गाने के एक सीन की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'इस गाने की शूटिंग के दौरान सभी रो पड़े।
विज्ञापन
राजी
- फोटो : SELF
हमें ग्लिसरीन की जरूरत नहीं पड़ी।' तस्वीर में विदाई का एक दृश्य है, जिसमें आलिया और सोनी राजदान भावुक नजर आ रही हैं। गाना 'दिलबरो' में बेटी की विदाई में माता-पिता को होने वाले दर्द को बखूबी दिखाया गया है। गाने की शुरुआत में कश्मीरी बोल का भी इस्तेमाल किया गया है। गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं।