फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर खानदान का नीली आंखों वाला ये लड़का बाप से भी एक कदम आगे, 2 दिन में बन गया यू-ट्यूब का बादशाह

Sat, 28 Apr 2018 07:50 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt biopic sanju teaser starring ranbir kapoor in top trending on youtube
ranbir kapoor
'कपूर खानदान का नीली आंखों वाला यह लड़का एक्टिंग में अपने बाप पर गया है' ये बात करते हुए अक्सर लोगों को तब-तब देखा जाता रहा है जब-जब इस नीली आंखों वाले लड़के की फिल्में सामने आई हैं और वाकयी इसकी एक्टिंग बेजोड़ साबित होती है। यह सीधे दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग पर असर करती है। जी हां, हम 'ऋषि कपूर' के बेटे 'रणबीर कपूर' की बात कर रहे हैं। यही वजह है कि बात जब भी उनकी एक्टिंग की होती है तो ये चर्चा खुद उन्हें बॉलीवुड के अन्य सभी एक्टरों से अलग पायदान पर ले जाकर खड़ा कर देती है। 
Sanjay Dutt biopic sanju teaser starring ranbir kapoor in top trending on youtube
SANJAY DUTT and RANBIR
फिल्मों में अपने किरदार को भरपूर जीने वाले इस अभिनेता को लाखों लोग इसी वजह पसंद करते हैं। बावजूद इसके रणबीर जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता को भी अपनी जीवन यात्रा में विवादास्पद पथ से होकर गुजरना पड़ा है। यहां उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी सामने आए, लेकिन मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी उनके कदम कभी न रुके। वाकयी कपूर खानदान के इस वारिस को समय और हालातों ने ऐसी भट्ठी में डाला जहां से वो लोहे से कुंदन में तब्दील होकर बाहर निकले। 

 
Sanjay Dutt biopic sanju teaser starring ranbir kapoor in top trending on youtube
SANJAY DUTT and RANBIR
अब एकबार फिर से हमें रणबीर का करिश्मा देखने को मिलेगा। इस बार वे नजर आने वाले हैं सुपरस्टार संजय दत्त पर आधारित बायोपिक में... कमाल की बात यह है कि इस पूरी फिल्म में वे उन्हीं के किरदार में नजर आने वाले हैं। निर्माताओं ने 'संजू' नामक फिल्म के पहले टीजर को जारी कर दिया है जिस पर अभी से पब्लिक का तगड़ा रिस्पॉन्स मिलने लगा है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt biopic sanju teaser starring ranbir kapoor in top trending on youtube
SANJAY DUTT and RANBIR
इसकी गवाही खुद यू-ट्यूब आपको दे देगा। जी हां, 'संजू' का टीजर यू-ट्यूब पर तहलका मचा रहा है। तीन दिन पहले रिलीज हुआ यह टीजर यू-ट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसे अब तक 3 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित बायोपिक फिल्म 'संजू' में रणबीर मुख्य भूमिका में हैं। 

 
विज्ञापन
Sanjay Dutt biopic sanju teaser starring ranbir kapoor in top trending on youtube
SANJAY DUTT and RANBIR
आप पाएंगे कि रणबीर हू-ब-हू संजय दत्त की तरह लग रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रणबीर उनकी फिल्मों के अलग-अलग किरदार में भी दिखाई दे रहे हैं। डेढ़ मिनट का यह टीजर देखने में काफी दिलचस्प है और इसमें संजय दत्त के शुरुआती कॅरियर से लेकर जेल से वापसी तक के किस्से को दिखाया गया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed