{"_id":"5ae2f9744f1c1ba1098b6d4e","slug":"rishi-kapoor-once-again-throws-a-tantrum","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' में बेटे के बारे में पूछने पर भड़के ऋषि कपूर, बोले- कोई इंटरव्यू लेने आया तो बहुत पीटूंगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' में बेटे के बारे में पूछने पर भड़के ऋषि कपूर, बोले- कोई इंटरव्यू लेने आया तो बहुत पीटूंगा
Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Rishi Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषि कपूर अक्सर अपने गुस्से की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ऋषि कभी मीडिया पर तो कभी सोशल मीडिया यूजर्स पर भड़कते नजर आते हैं। एक बार फिर उनका गुस्सा सामने आया है। इस बार वह अपनी आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' के प्रमोशनल इंटरव्यू में मीडिया पर बिना मतलब ही भड़क गए।
2 of 6
rishi kapoor
दरअसल ऋषि कपूर अपनी फिल्म '102 नॉट आउट' के प्रमोशनल इंटरव्यू से परेशान हो गये हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पहले तो सभी पत्रकारों से बहुत आराम से कहा कि वह सभी लोगों से एक साथ बात करेंगे। सबसे अलग अलग बात करने की ताकर और सब्र उनमें नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इंटरव्यू देने में किसी तरह की कोई खुशी नहीं होती, बल्कि उन्हें तो नफरत है एक जैसे सवालों के एक जैसे जवाब देने में।
3 of 6
rishi kapoor
पिछले काफी दिनों से फिल्म के प्रमोशन के चलते चल रहे इंटरव्यू के बीच ऋषि कपूर का गुस्सा तब फूट पड़ा जब उनसे तीन अलग-अलग पत्रकारों ने अपनी अलग-अलग बातचीत में एक जैसे सवाल पूछे। जिसके बाद गुस्से में ऋषि कपूर ने फिल्म की टीम से कहा कि अब वह कोई इंटरव्यू अकेले नहीं करेंगे। सभी पत्रकारों से एक साथ बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
rishi kapoor
ऋषि ने आगे कहा, 'देखो सवाल तो आपके वही एक जैसे होने वाले हैं। जैसे, अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव कैसा था? इस फिल्म को क्यों चुना? इसलिए बार-बार दोहराना मुश्किल होता है। सबसे बड़ी बात तो यह है मुझे इंटरव्यू देने से नफरत है। आप लोग एक बात का और ध्यान रखिएगा, आप लोग एक ही सवाल दूसरी बार बिल्कुल मत पूछना।
विज्ञापन
5 of 6
ऋषि कपूर
- फोटो : self
ऋषि कहते हैं, 'एक एक्टर कितनी बार एक ही बात कहेगा? मैं तो तीसरे इंटरव्यू में ही अग्रेसिव हो जाऊंगा। नाराज हो जाऊंगा। इंटरव्यू लेने वाले को पीट भी दूंगा। मैं बार-बार एक ही जवाब नहीं दे सकता। मैं इंटरव्यू देने के लिए सबसे बुरा इंसान हूं। मेरे अंदर सब्र नहीं है। मुझे कोई चार्म नहीं है। मुझे कोई खुशी नहीं होती है कोई इंटरव्यू देने में। मुझे बड़ा दुःख होता है, बार-बार क्या पूछते हो यार। अगर आप बीच में बार-बार कुछ टोकेंगे तो मेरा इंट्रेस्ट भी खत्म हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।