{"_id":"5ae2b7d14f1c1b85028b6c03","slug":"anjana-singh-will-seen-in-bhojpuri-film-sanki-daroga-with-ravi-kishan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी के इस 'सनकी दरोगा' के साथ रोमांस करेंगी एक्ट्रेस अंजना सिंह, दिखेगा अलग अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी के इस 'सनकी दरोगा' के साथ रोमांस करेंगी एक्ट्रेस अंजना सिंह, दिखेगा अलग अंदाज
Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर छाप छोड़ने वाली 'हॉट केक' यानि एक्ट्रेस अंजना सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अंजना का किरदार काफी चर्चा बटोर रहा है।
2 of 4
अंजना सिंह और रवि किशन की इस फिल्म का नाम 'सनकी दरोगा' है। फिल्म में अंजना सिंह एक मुस्लिम लड़की का रोल कर रही हैंं। वहीं फिल्म में रवि किशन दरोगा के रोल में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टार इन दिनों 'सनकी दरोगा' की शूटिंग में जोर-शोर से लगे हुए हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की जा रही है।
3 of 4
'सनकी दरोगा' में अपने किरदार पर बात करने के साथ ही अंजना सिंह ने फिल्म के निर्देशक सैफ किदवई की जमकर तारीफ की। वहीं रवि किशन के साथ काम करने पर खुशी जाहिर की है। पता हो कि अंजना सिंह और रवि किशन की जोड़ी 'फौलाद', 'लव और राजनीति' और 'शहंशाह' जैसी भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि अंजना सिंह इन दिनों अपनी दूसरी फिल्म 'मुन्ना मवाली' की तैयारी में लगी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रमोद प्रेमी और मनोज टाईगर भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रवि सिन्हा ने किया है वहीं फिल्म के निर्माता पप्पू पांडे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।