फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवॉर्ड शो में रणबीर को आलिया ने कहा था 'आई लव यू', अब बोलीं- 'कुछ भी नहीं है ऑफिशियल'

Tue, 09 Apr 2019 06:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 09 Apr 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt I Love You To Ranbir Kapoor at Filmfare Award was not official announcement said Alia
alia bhatt and ranbir kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड गलियारे में इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की काफी चर्चा है। दोनों को हर पार्टी और इवेंट में अक्सर साथ देखा जाता है। बीते दिनों आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड लेते हुए स्टेज पर ही रणबीर कपूर को आई लव यू तक बोल दिया था। इसके बाद से ऐसे चर्चा सुनने को मिलने लगी कि आलिया भट्ट ने रणबीर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। 
Alia Bhatt I Love You To Ranbir Kapoor at Filmfare Award was not official announcement said Alia
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अब आलिया भट्ट ने इस पूरे मामले पर बिल्कुल अलग बयान दे दिया है जिसे जानकर रणबीर कपूर के फैंस भी हैरान हो सकते हैं। इन दिनों अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन में जुटीं आलिया भट्ट ने हाल ही में मीडिया से मुलाकात की। इस दौरान आलिया से पूछा गया कि फिल्मफेयर अवॉर्ड में रणबीर कपूर को प्रपोज करना क्या ये उनके रिश्ते की आधिकारिक घोषणा थी.?
Alia Bhatt I Love You To Ranbir Kapoor at Filmfare Award was not official announcement said Alia
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : file photo
इस बात का जवाब देते हुए आलिया भट्ट ने कहा,' नहीं वो किसी भी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं थी और मुझे इस बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं क्योंकि ये मेरा बहुत निजी मामला है।' गौरतलब है कि फिल्मफेयर अवॉर्ड में इस बार का नजारा कुछ ही अलग ही देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt I Love You To Ranbir Kapoor at Filmfare Award was not official announcement said Alia
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : social media
अवॉर्ड फंक्शन में रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर (पॉपुलर) और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था। इस खास मौके पर जब आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया जा रहा था तो वो स्टेज पर भावुक हो गईं। उन्होंने स्टेज पर एक स्पीच दी। इसमें उन्होंने रणबीर कपूर का जिक्र करते हुए उन्हें I Love You बोल दिया।
विज्ञापन
Alia Bhatt I Love You To Ranbir Kapoor at Filmfare Award was not official announcement said Alia
Alia Bhatt Ranbir Kapoor - फोटो : twitter
वहीं जब लीडिंग रोल (मेल) श्रेणी में रणबीर कपूर का नाम बेस्ट एक्टर के रूप में घोषित किया गया, तो उन्होंने भी सबसे पहले आलिया को Kiss किया, जो उनके ठीक बगल में बैठी थी। इसके बाद रणबीर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को भी 'हग' किया। और अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर चले गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed