बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल ने सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग और लुक्स बल्कि हाजिरजवाबी से भी सभी का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में नोरा फतेही के साथ रिलीज हुआ विकी कौशल का गाना 'पछताओगे' सुपरहिट साबित हुआ है। लेकिन इस गाने में भी विकी को उनकी हीरोइन नहीं मिल पाती है। दरअसल अभी तक विकी ने जितनी भी फिल्में की हैं उनमें से किसी में भी उन्हें एक्ट्रेस का साथ नहीं मिला है। इस बारे में खुद विकी ने एक इवेंट में खुलासा किया।
अब तक किसी फिल्म में विकी कौशल को हासिल नहीं हुई हीरोइन, कहा- 'मैं बड़ी टेंशन में आ गया हूं..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पछताओगे' के इवेंट में पहुंचे विकी कौशल से एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि अभी तक आपको किसी भी फिल्म में एक्ट्रेस नहीं मिली है। बात चाहें राजी में आलिया भट्ट की हो या फिर मनमर्जियां में तापसी पन्नू की। यहां तक कि पछताओगे में भी नोरा फतेही का प्यार किसी और के लिए होता है। ऐसे में इसके पीछे की वजह क्या है ?
इस सवाल पर विकी कहते हैं कि मैंने खुद दो-तीन दिन पहले इस बात पर गौर किया। जब एक दोस्त ने मुझसे ये बात कही। आगे विक्की कहते हैं- राजी में भी नहीं मिली, मनमर्जियां में भी नहीं मिली, उरी में तो थी ही नहीं, संजू में भी नहीं मिली, मसान में मर गई। किसी में भी नहीं मिली। और फिर मैंने पता क्या सोचा कि आने वाले फिल्मों में मिल रही है कि नहीं मिल रही है। और तब भी मुझे पता लगा कि ये तो आगे जाकर तीसरी फिल्म में मिलेगी मुझे।'
इसके आगे विकी कहते हैं- 'मैं बड़ा टेंशन में आ गया हूं.. ।' वहीं भूषण कुमार से विकी कहते हैं कि सर एक और गाना दे दो, जिसमें लड़की मुझे मिल जाए।' फिर विकी कहते हैं- ये मैंने सोचा नहीं था लेकिन अब मैं सोचूंगा। अब पहले ही फोन पर पूछ लिया करूंगा कि हीरोइन मिल रही है या फिर नहीं मिल रही है।'
गौरतलब है कि हाल ही में विकी कौशल को बेस्ट एक्टर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। वहीं विकी के अपकमिंग फिल्मों में मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम', करण जौहर की फिल्म 'तख़्त', उधम सिंह और भूत शामिल हैं।
पढ़ें: विक्की कौशल के साथ डांस करते हुए Oops मोमेंट का शिकार होते कैसे बचीं नोरा फतेही? देखें वीडियो

कमेंट
कमेंट X