'फर्श से अर्श' तक की कहानी तो आपने कई बार सुनी होगी। इस कहानी का जीता जागता उदाहरण रानू मंडल हैं। रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर गाना गाया करती थीं। न तो उनके पास रहने की जगह थी और न ही खाने के लिए पैसे। स्टेशन पर गाना गाकर ही वह अपना पेट भरती थीं। एक दिन रानू के इस गाने को किसी ने सोशल मीडिया पर साझा किया इसके बाद वह रातों रात मशहूर हो गईं। यहां तक कि रानू ने हाल ही में हिमेश रेशमिया की फिल्म के लिए गाना भी रिकॉर्ड किया है। रानू ने भले ही अपना पहला गाना हाल ही में रिकॉर्ड किया हो लेकिन उनका सिनेमाजगत से गहरा नाता है। इसका खुलासा हाल ही में रानू ने किया।
इस अभिनेता के घर साफ-सफाई और खाना बनाने का काम करती थीं रानू मंडल, मशहूर होते ही किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक रानू मंडल फिल्म निर्देशक और अभिनेता फिरोज खान (Feroz Khan) के घर में काम करती थीं। रानू न केवल उनके घर में खाना बनाने का काम करती थीं बल्कि उनके घर में साफ-सफाई भी करती थीं। रानू बंगाली हैं ऐसे में हिंदी बोलने में थोड़ी दिक्कत होती है। वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान रानू ने यह बातें खुद कहीं। रानू के मुताबिक वह फिरोज खान के बेटे फरदीन खान और उनके चाचा संजय खान का भी ख्याल रखती थीं।
रानू मंडल की सुरीली आवाज सोशल मीडिया पर ऐसे वायरल हुई कि उन्हें एक के बाद एक ऑफर मिल रहे हैं। हिमेश के बाद रानू को एक और ऑफर मिला है। रानू की आवाज के कायल अभिनेता-गायक प्रदीप पांडे चिंटू ने कहा है कि 'वो बहुत जल्द रानू के साथ गाना रिकॉर्ड करेंगे। रानू मंडल जी लोगों के दिलों में जिस तेजी के साथ जगह बना रही हैं वह कमाल है। जब मैंने उनका गाना सुना तो उनका फैन हो गया।'
रानू मंडल के मशहूर होते ही सोशल मीडिया पर उनके मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। इन मीम्स में कई यूजर्स ने हिमेश और रानू की तरह वीडियो बनाए। वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स ने हिमेश और रानू को धन्यवाद भी कहा। बता दें कि रानू को काम देने के बाद हिमेश ने एक इंटरव्यू में उनके बारे में बात की थी। इस बीच रानू और सलमान खान से जुड़ी बड़ी खबर आई है।
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि सलमान खान ने रानू मंडल को एक आलीशान घर दिया है जिसकी कीमत 55 लाख बताई जा रही है। यही नहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' में भी रानू को गाने का मौका दिया है। भले ही सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी कोई जानकारी नहीं है कि सलमान खान ने वाकई रानू की मदद की है या नहीं।
यह भी पढ़ें:- हिमेश के बाद अब इस सिंगर ने रानू मंडल को दिया बड़ा ऑफर, कभी स्टेशन पर मांगती थी भीख