सब्सक्राइब करें

वेब सीरीज में दिखने वाले बोल्ड सीन पर मनोज बाजपेयी का बयान- 'ये सीन आंखों में...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 29 Aug 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee speak on bold scene in Web Series said he is against web series
Manoj Bajpayee - फोटो : file photo

ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली बहुत से वेब सीरीज अपने बोल्ड सीन की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। सीरीज में दिखने वाले इन बोल्ड सीन को लेकर फिल्म समीक्षकों सहित कलाकार अपनी-अपनी राय भी दे चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने वेब सीरीज में दिखने वाले बोल्ड सीन को लेकर बड़ी बात बोली है। 

Trending Videos
Manoj Bajpayee speak on bold scene in Web Series said he is against web series
Manoj Bajpayee - फोटो : file photo

अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार मनोज बाजपेयी ने कहा है कि वेब स्पेस आपको काफी आजादी देता है और इसलिए इस आजादी के लिए जिम्मेदार होना बहुत जरूरी है। बोल्ड और हिंसा भरे सीन देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं जब तक इसकी जरूरत महसूस ना हो तो। 

पढ़ें: मनोज बाजपेयी नजर आएंगे एनआईए एजेंट के अहम किरदार में

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee speak on bold scene in Web Series said he is against web series
manoj bajpayee - फोटो : file photo

गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी अभी तक किसी भी वेब सीरीज में दिखाई नहीं दिए हैं। उन्होंने केवल दो लघु फिल्में 'कृति' और 'तांडव' की हैं। खबर है कि वह अब जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। उनकी आने वाली वेब सीरीज का नाम ‘द फैमिली मैन’ है। इस वेब सीरीज का निर्देशन मशहूर निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके कर रहे हैं।     

Manoj Bajpayee speak on bold scene in Web Series said he is against web series
Manoj Bajpayee - फोटो : instagram

‘द फैमिली मैन’ एनआईए के एक स्पेशल एजेंट की कहानी है।  इस कहानी में एजेंट का किरदार वैसा नहीं होगा,जैसा अब तक हॉलीवुड और हिंदी फिल्मों में दिखाया जाता है। इस एजेंट को एकदम साधारण और तर्कपूर्ण तरीके से दिखाया जाएगा। एक अहम केस को सुलझाने में व्यस्त इस एजेंट की पारिवारिक कहानी भी वेब सीरीज का अहम हिस्सा होगी।

पढ़ें: इन 6 हीरोइनों ने धर्म से ऊपर उठकर अभिनेताओं से रचाई शादी, मोहब्बत बनीं मिसाल

विज्ञापन
Manoj Bajpayee speak on bold scene in Web Series said he is against web series
manoj bajpayee - फोटो : file photo

वहीं मनोज बाजपेयी से पहले बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान भी वेब सीरीज में दिखने वाले बोल्ड सीन को लेकर सेंसरशिप की वकालत कर चुके हैं। सलमान खान के एक इंटरव्यू में वेब सीरीज में सेंसरशिप की बात कही थी। दंबग खान के इस बयान की काफी चर्चा सुनने को मिली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed