भारतीय हॉकी टीम के मशहूर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन 29 अगस्त को होता है। इस खास दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर बनाया जाता है। बीते कुछ सालों में भारत ने खेल के क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाढ़े हैं। वहीं खेल और सिनेमा का भी बेहद खास रिश्ता रहा है। बॉलीवुड में खेल पर कई फिल्में बन चुकी हैं। इन में से कई फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज हम आपको खेल पर बनी फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।
2 of 7
Mary Kom
- फोटो : file photo
फिल्म- मैरी कॉम
प्रियंका चोपड़ा स्टारर यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की बायोपिक है। फिल्म में प्रियंका ने मैरी कॉम के किरदार को बखूबी निभाया था। इस फिल्म की निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था।
फिल्म- दंगल
इस फिल्म से हर कोई वाकिफ होगा। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'दंगल' भारत की पहली फ्रीस्टाइल पहलवान गीता फोगट के जीवन पर आधारित है जिसने राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था।
4 of 7
Bhaag Milkha Bhaag
- फोटो : file photo
फिल्म- भाग मिल्खा भाग
फरहान अख्तर स्टारर यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारत के धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था।
5 of 7
Chak De India
- फोटो : file photo
फिल्म- चक दे इंडिया
ये फिल्म साल 2007 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान के साथ विद्या मालवड़े, शिल्पा शुक्ला, सागरिका घाटगे, चित्राशी रावत,विवान भटेना, मोहित चौहान, जोशी अरोड़ा, विभा चिब्बर और अनाथ नायर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म भारतीय खेल हॉकी पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था।