{"_id":"5cad9744bdec22140b20acc7","slug":"alia-bhatt-kalank-look-inspired-with-pakistani-tv-serial-zindagi-gulzar-hai-actress-sanam-saeed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन है वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस जिसके साथ जोड़ा जा रहा है आलिया की 'कलंक' का कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन है वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस जिसके साथ जोड़ा जा रहा है आलिया की 'कलंक' का कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 10 Apr 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Sanam Saeed
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कलंक' (Kalank) फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लुक्स को पसंद किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट का लुक सादगी से भरा नजर आया। चाल-ढाल से लेकर कपड़े और डायलॉग बोलने का तरीका भी लोगों को इंप्रेस कर रहा है। फिल्म रिलीज होने में महज हफ्ते भर का समय बचा है। ऐसे में आलिया ने अपने लुक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आलिया ने बताया कि उनके लुक का सीधा कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा है।
2 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कहा- 'मैंने अपनी बॉडी लैंग्वेज और भाषा को सुधारने के लिए बहुत सारी पुरानी फिल्में देखीं क्योंकि मुझे फिल्म में उर्दू बोलनी थी। फिल्म में मेरा किरदार कुछ ऐसा ही लिखा गया है। यह किरदार हमेशा आपको खुश नजर नहीं आएगा। समझ नहीं आ रहा था कि फिल्म की तैयारी कैसे करनी है। इस वजह से फिल्म के निर्देशक ने कहा कि कुछ पुरानी फिल्में देखो। इन फिल्मों में उमराव जान, मुगल-ए-आजम, मधुमति और बाकी पीरियड फिल्में शामिल थीं।'
3 of 5
Alia Bhatt, Sanam Saeed
- फोटो : social media
आलिया ने आगे कहा- 'फिल्मों के अलावा निर्देशक ने मुझे फवाद खान का शो 'जिंदगी गुलजार है' देखने को भी कहा था। उसकी वजह फिल्म की एक्ट्रेस सनम सईद थीं। दरअसल, आलिया भट्ट का 'कलंक' लुक और 'जिंदगी गुलजार है' की लीड एक्ट्रेस सनम सईद का लुक काफी मिलता जुलता सा नजर आता है। सनम सईद को 'जिंदगी गुलजार है' (Zindagi Gulzar Hai) सीरियल से ही पॉपुलैरिटी मिली थी। सीरियल में उनके लुक और किरदार को पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanam saeed
- फोटो : file photo
सनम सईद (Sanam Saeed) पाकिस्तानी एक्ट्रेस, गायक होने के अलावा मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। सनम ने साल 2010 में 'दाम' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कई सीरियल में नजर आईं। इन सीरियल्स में 'तलखियां', 'कदूरत', 'माता-ए-जान है तू', 'मेरा नसीब' शामिल हैं। सीरियल के अलावा सनम ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। इन फिल्मों में 'बचाना', 'दोबारा फिर से' और 'आजाद' शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
Kalank teaser poster
- फोटो : twitter
'कलंक' (Kalank) फिल्म की कहानी हिंदू-मुस्लिम विवाद पर आधारित है। यह फिल्म करण जौहर (Karan Johar) के पिता यश जौहर का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था जिसे वह पूरा नहीं कर सके। अब करण जौहर इस प्रोजेक्ट को पूरा कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं और उनके अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।