फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्यादान विज्ञापन विवाद: हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन, की ब्रांड को बहिष्कार करने की अपील

Mon, 27 Sep 2021 02:40 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 27 Sep 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Alia bhatt Kanyadan ad controversy pro hindu organisation demonstrated demanded apology from the company
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में आलिया भट्ट एक विज्ञापन में नजर आईं थीं जिसमें वो दुल्हन के रूप में सजी हुई थीं और कन्यादान को लेकर अपनी बात कह रही थीं। आलिया ने माता पिता दादी की बात करने के बाद कहा कि कन्यादान से अच्छा होगा कन्यामान। उनके इस विज्ञापन के सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया और सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के साथ साथ इस विज्ञापन को भी ट्रोल किया जाने लगा। लोगों का कहना है कि कन्यादान की परंपरा पर सवाल उठाकर हिंदू संस्कृति को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है।



ब्रांड के बहिष्कार की उठ रही मांग

इसे लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में एक हिंदू समर्थक संगठन ने नवी मुंबई में कपड़ों के एक ब्रांड के शोरूम के बाहर प्रदर्शन किया। दावा किया जा रहा है कि शादी में होने वाली कन्यादान रस्म संबंधी उसके विज्ञापन से समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। बता दें कि हिंदू जनजागृति समिति के सदस्यों ने कपड़ों के ब्रांड मान्यवर की कंपनी वेदांत फैशंस लिमिटेड के वाशी क्षेत्र में स्थित आउटलेट के बार आयोजित विरोध प्रदर्शन में तख्तियां ले रखी थीं।

Alia bhatt Kanyadan ad controversy pro hindu organisation demonstrated demanded apology from the company
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिणपंथी संगठन के प्रवक्ता डॉ उदय धुरी ने एक विज्ञप्ति में दावा किया कि कंपनी के विज्ञापन में विवाह समारोहों के दौरान होने वाली कन्यादान रस्म को गलत तरीके से दिखाया है। इससे समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने अपनी विज्ञप्ति में कंपनी से बिना शर्त माफी की मांग की है और इसे तुरंत हटाने को कहा है।

Alia bhatt Kanyadan ad controversy pro hindu organisation demonstrated demanded apology from the company
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस विज्ञापन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया और लोगों से इस ब्रांड के बहिष्कार करने की अपील की गई। लोगों से कहा गया कि जब तक कंपनी माफी नहीं मांग लेती और विज्ञापन वापस नहीं ले लिया जाता तब तक इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे में विज्ञापन में नजर आने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट भी लोगों के निशाने पर आ गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt Kanyadan ad controversy pro hindu organisation demonstrated demanded apology from the company
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही विरोध जताया जा चुका है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा था- 'पहले यह हिंदू त्योहार को टारगेट किया जाता था और अब यह हमारी प्रथाएं और रीति-रिवाज हैं जो प्रचार, सस्ते पीआर और विज्ञापनों का लक्ष्य हैं। अब बहुत हो गया है। इसे बैन किया जाना चाहिए।' एक यूजर ने लिखा है- मुझे ये समझ नहीं आता ये लोग हिंदू धर्म के रिवाजों को ही क्यों बदलना चाहते हैं। बाकी धर्मों पर भी ध्यान दो।

विज्ञापन
Alia bhatt Kanyadan ad controversy pro hindu organisation demonstrated demanded apology from the company
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि आलिया अपने होने वाले पति के साथ मंडप में बैठी हैं और वो एक-एक पल याद कर रही हैं कि कैसे उनके परिवार ने उन्हें एहसास दिलाया कि वो पराया धन है। मन ही मन वो सोचती है कि 'क्या मैं दान की जाने वाली वस्तु हूं? केवल कन्यादान ही क्यों। नया विचार कन्यामान।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed