फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबानी की पार्टी में आलिया ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को लगाया गले, रणबीर कपूर देखते रह गए

Wed, 04 Jul 2018 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Alia bhatt meets Sidharth Malhotra in front of boyfriend ranbir kapoor
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर ने तो फिर भी इनडायरेक्टली इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है, लेकिन आलिया की तरफ से अभी तक इस रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं आया है। 
Alia bhatt meets Sidharth Malhotra in front of boyfriend ranbir kapoor
अलीया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा
आलिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी कुछ कहती भी नहीं हैं, चाहे बीते दिनों में को-स्टार वरुण धवन के साथ लिंकअप की बात हो या फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अफेयर की अफवाह लेकिन सभी जानते हैं कि आलिया और सिद्धार्थ एक दूसरे को डेट कर चुके हैं।
Alia bhatt meets Sidharth Malhotra in front of boyfriend ranbir kapoor
alia bhatt
हाल ही में आलिया देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई में पहुंचीं। इस जश्न में बॉलीवुड जगत से लेकर क्रिकेट जगत तक के सेलिब्रिटीज ने शिरकत की जिसमें से एक आलिया के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। इस पार्टी में जब आलिया भट्ट की मुलाकात सिद्धार्थ मल्होत्रा से हुई तो दोनों में पहले जैसी दोस्ती फिर नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt meets Sidharth Malhotra in front of boyfriend ranbir kapoor
alia bhatt at akash ambani engagement
स्पॉट बॉय की खबर की मानें तो, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा पार्टी के दौरान एक दूसरे से मिले भी और गले भी लगाया। हालांकि इस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है मगर सचमुच ऐसा ही हुआ। दोनों की दोस्ती इस पार्टी में खूब देखने को मिली वो भी रणबीर कपूर के सामने।
विज्ञापन
Alia bhatt meets Sidharth Malhotra in front of boyfriend ranbir kapoor
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। वहीं आलिया का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल आलिया और रणबीर बॉलीवुड के लवबर्ड्स बने हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed