बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल कल यानी 14 अप्रैल को एक-दूजे का हो गया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कल अपने परिवारों और दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। कपूर खानदान के साथ ही भट्ट परिवार के सदस्य भी दोनों को सोशल मीडिया पर आर्शीवाद दे रहे हैं। आलिया भट्ट की विदाई के बाद उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट, भाई राहुल भट्ट और मां सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर न्यूली मैरिड कपल के लिए इमोशनल पोस्ट साझा किया है।
Ranbir Alia Wedding: बेटी आलिया को विदा कर भावुक हुईं सोनी राजदान, दामाद रणबीर के लिए लिखा दिल छू जाने वाला नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर के लिए सासू मां का नोट
सोनी राजदान ने बेटी आलिया भट्ट और दामाद रणबीर कपूर के लिए एक खूबसूरत और प्यार भरा नोट लिखा। आलिया को विदा करने के बाद सोनी ने दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "सब कहते हैं कि शादी के बाद तो बेटी पराई हो जाती है लेकिन दामाद बेटा बन जाता है। लेकिन मैं कहती हूं कि बेटी की शादी के बाद हमें एक बेटा, एक बेहद ही प्यारा परिवार मिल गया है। और हमारी प्यारी लाडली तो हमेशा से ही हमारे साथ थी और रहेगी। रणबीर और आलिया आप दोनों को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं और प्यार। आपकी प्यारी मां।"
फैंस और स्टार्स दे रहे बधाई
आलिया की मां के इस प्यार भरे नोट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स और परिवार वाले भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आलिया की नंद रिद्धिमा कपूर ने इसपर दिल के इमोजी के साथ कमेंट किया। तो वहीं सोनी की दोस्त और अभिनेत्री नीना गुप्ता ने भी कमेंट करते हुए नवविवाहितों को बधाई दी। एक फैन ने आलिया को 'अब तक की सबसे प्यारी दुल्हन' बताया। आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यही तस्वीर साझा की और लिखा, " माय होल हार्ट।" वहीं आलिया के पिता और बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक महेश भट्ट उन्हें शादी के बंधन में बंधते देख इमोशनल दिखाई दिए।
आलिया ने कहा शुक्रिया
आलिया और रणबीर की शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसी प्राइवेसी के बारे में बात करते हुए, आलिया ने शादी के बाद अपने पहले पोस्ट में कहा, "आज, हमने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में, घर पर ... हमारे पसंदीदा स्थान पर, जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले पांच साल बिताए हैं - वहां शादी कर ली। पिछले कुछ सालों से हमने कई यादें इकट्ठा की हैं, अब हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते ... यादें जो प्यार, हंसी, चुप्पी, मूवी नाइट्स, झगड़े, प्रसन्नता से भरी हों। हमारे जीवन के इस महत्वपूर्ण समय में प्यार देने के लिए धन्यवाद। आपके इस प्यार की वजह से हमारा यह खास और भी खास बन गया। प्रेम, रणबीर और आलिया!"