फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर से निजी रिश्ते पर आलिया का चौंकाने वाला बयान, ये प्यार नहीं

Fri, 29 Mar 2019 01:15 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 29 Mar 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt open secrets with ranbir kapoor relationship
Ranbir, Alia - फोटो : social media

आलिया भट्ट ने बीते दिनों बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। इस दौरान उन्होंने अपनी स्पीच में स्टेज से रणबीर कपूर को I Love You कह दिया था। आलिया और रणबीर एक दूसरे को करीब पिछले एक साल डेट कर रहे हैं। आलिया ने हाल में फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

alia bhatt open secrets with ranbir kapoor relationship
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : instagram

फिल्मफेयर से बात करते हुए आलिया ने कहा कि वह रणबीर के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती के रूप में देखना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, 'यह एक रिश्ता नहीं है। यह एक दोस्ती है। मैं इस बात को पूरी ईमानदारी के साथ कह रही हूं। यह खूबसूरत है।'

alia bhatt open secrets with ranbir kapoor relationship
alia bhatt

'मैं अभी सितारों और बादलों पर चल रही हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि हम दो व्यक्ति हैं, जो अभी अपनी-अपनी जिदंगी जी रहे हैं। यह ऐसी स्थिति नहीं है जहां आप हमें लगातार एक साथ देखेंगे। यह एक आरामदायक रिश्ते की असली निशानी है। नजर ना लगे। वास्तव में रणबीर मेरे शानदार दोस्त हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt open secrets with ranbir kapoor relationship
ranbir kapoor alia bhatt

वह रणबीर कपूर को कैसे हैंडल करती हैं, इस सवाल के जवाब में आलिया ने कहा- वह मुश्किल इंसान नहीं है। वह एक रत्न हैं। रणबीर के अतीत के सवाल पर आलिया ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह किसी इंसान की जिदंगी का हिस्सा होता है और किसी को इसकी परवाह नहीं करनी चाहिए। 

विज्ञापन
alia bhatt open secrets with ranbir kapoor relationship
Soni Razdan, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt - फोटो : amar ujala

हाल ही आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दोनों के रिश्तों को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी। उन्होंने कहा था- 'आलिया ने रणबीर जैसा अच्छा लड़का ढूंढा है, अगर वह खुश है तो फिर मैं भी खुश हूं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed