फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Teaser: आलिया भट्ट ने की पठान के टीजर की जमकर तारीफ, दीपिका ने खास अंदाज में दिया जवाब

Wed, 02 Nov 2022 05:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 02 Nov 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Praises Shah Rukh Khan Starrer Pathaan Teaser Deepika Padukone Reaction on her post
फिल्मः पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया। फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार था। शाहरुख के बर्थडे पर फिल्म के मेकर्स ने लोगों के सामने फिल्म की पहली झलक पेश कर दी। एक्शन से भरपूर किंग खान की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर यह टीजर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इस बीच फिल्म पर आम लोगों के साथ सेलेब्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। 


Pathaan: सिद्धार्थ आनंद ने किंग खान के जन्मदिन पर टीजर रिलीज करने की बताई वजह, बोले- पठान फिल्म नहीं बल्कि...

Alia Bhatt Praises Shah Rukh Khan Starrer Pathaan Teaser Deepika Padukone Reaction on her post
दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म के टीजर की जमकर तारीफ की है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने फिल्म के टीजर को शानदार बताया है। आलिया ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म का टीजर के साथ लिखा, 'यह नेक्स्ट लेवल है।' आलिया की इस तारीफ पर अब दीपिका पादुकोण का भी जवाब आ गया है। उन्होंने भी इंस्टा स्टोरी के जरिए खास अंदाज में आलिया को शुक्रिया कहा है। 
Rambha : एक्सीडेंट के बाद फैंस से मिले प्यार को देख भावुक हुईं रंभा, पोस्ट साझा कर कहा- धन्यवाद

Alia Bhatt Praises Shah Rukh Khan Starrer Pathaan Teaser Deepika Padukone Reaction on her post
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर आलिया की स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए थैंक्यू मम्मा लिखा है। इससे पहले शाहरुख ने अपने बर्थडे पर फैंस को तोहफा देते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर रिलीज किया था। एक मिनट 44 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख फुल एक्शन मोड में नजर आए हैं। इसे देखने के बाद फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं है। 
Karan Johar: किंग खान के बर्थडे पर करण ने साझा किया पहली मुलाकात का किस्सा, इस फिल्म के सेट पर मिले थे दोनों

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Praises Shah Rukh Khan Starrer Pathaan Teaser Deepika Padukone Reaction on her post
फिल्मः पठान - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इसे शाहरुख का सबसे अच्छा कमबैक बताया जा रहा है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। एक्शन फिल्म बनाने में सिद्धार्थ काफी माहिर हैं। इससे पहले वह 'बैंग बैंग' और 'वॉर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह उनकी तीसरी एक्शन फिल्म है। इसे 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा।
Tv Couples: शादी से ज्यादा इन सितारों के टूटते रिश्तों ने बटोरीं सुर्खियां, तलाक को लेकर खूब मचा बवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed