फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia-Ranbir: बेटी को देख नहीं थमे रणबीर के आंसू, नीतू कपूर भी हुईं इमोशनल, ऐसा था आलिया का रिएक्शन

Tue, 08 Nov 2022 10:01 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 08 Nov 2022 10:01 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby: Brahmastra actor reaction cried after holding his daughter for the first time
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े और पुराने कपूर खानदान में बीते रविवार को एक नन्ही सी राजकुमारी का आगमन हुआ है, जिससे उनके घर में जश्न का माहौल है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी के कुछ ही महीनों बाद अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत की है। दोनों बीती 6 तारीख को एक बेटी के माता-पिता बने हैं, जिसे कपल ने अपने जीवन का सबसे प्यार पल बताया है। फैंस इस खबर से झूम उठ हैं और अब वह लोग आलिया-रणबीर की बेबी गर्ल की हर छोटी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब बेबी गर्ल के जन्म पर उसके पिता यानी रणबीर कपूर का रिएक्शन सामने आ गया है, जो किसी की भी आंखों में आंसू ला सकता है।  

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby: Brahmastra actor reaction cried after holding his daughter for the first time
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट के मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा है। हर कोई आलिया और रणबीर को उनकी जिंदगी के इस सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहा है। अभी बधाइयों का सिलसिला खत्म भी नहीं हुआ था कि आलिया की बेबी गर्ल  को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो उसके पापा यानी रणबीर कपूर से जुड़ा है। दरअसल, इस बात का खुलासा हो गया है कि रणबीर कपूर ने अपनी लिटिल प्रिंसेस को पहली बार अपने हाथों में लेकर कैसा रिएक्ट किया था। सभी को इस बात को जानने की बहुत उत्सुकता होगी, तो आपको बता दें कि रणबीर अपने नन्ही परी को हाथों में थाम कर बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए थे।
Monday Box Office: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'मिली', 'फोन भूत' व 'राम सेतु', गिरावट के बावजूद कांतारा ने दी पटखनी

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby: Brahmastra actor reaction cried after holding his daughter for the first time
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : insta

दरअसल, सामने आई खबर में कपूर खानदान के करीबी ने रणबीर के रिएक्शन का खुलासा किया है। उसके अनुसार हमेशा कूल डूड जैसा बिहेव करने वाले रणबीर कपूर ने जब हॉस्पिटल में अपनी बेटी को पहली बार गोद में लिया तो वह खुशी से रो पड़े थे। अभिनेता अपनी आंखों से बहते आंसू रोक नहीं पा रहे थे। रणबीर का भावुक मगर बेहद ही प्यारा पल देखकर वहां मौजूद कपूर खानदान हर सदस्य रोने लगा। इतना ही नहीं रणबीर को रोता देख आलिया भट्ट की भी आंखों से आंसू बहने लगे थे। किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को पहली बार गोद में लेना बहुत ही स्पेशल होता है और रणबीर-आलिया के लिए भी यह उतना ही स्पेशल था।
Shailesh Lodha Net Worth: तारक मेहता के हर एपिसोड के लिए इतनी फीस लेते थे शैलेश, लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby: Brahmastra actor reaction cried after holding his daughter for the first time
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर लोगों के साथ अपने माता-पिता बनने की खुशी जाहिर की थी। आलिया ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। माता-पिता बनने की खुशी महसूस हो रही है।' बता दें, आलिया और रणबीर की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी।
Arvind Trivedi: अरविंद त्रिवेदी ने क्यों मारे थे हेमा मालिनी को 20 थप्पड़? किस्सा जानकर उड़ जाएंगे होश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed