फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: शादी की खबरों के बीच यहां माथे पर चंदन लगाए दिखे रणबीर और आलिया, असी के घाट पर प्रशंसक बोले, 'बम भोले'

Tue, 29 Mar 2022 11:23 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 29 Mar 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor completed shooting of brahmastra karan johar posted a video of varanasi
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काफी दिनों से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। पिछले दिनों रणबीर और आलिया को वाराणसी की गलियों में भी शूटिंग करते देखा गया था। हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग खत्म हो गई है।

alia bhatt ranbir kapoor completed shooting of brahmastra karan johar posted a video of varanasi
आलिया भट्ट - ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने लिखा- अद्भुत, रोमांचक, अत्यधिक मेहनत, समर्पण, प्यार और जुनून से भरी यात्रा का आखिरकार अंत हो गया है। #ब्रह्मास्त्र पार्ट एक- शिवा 9 सितंबर 2022 को आपके लिए सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग बची थी, जिसे हाल ही में पूरा कर लिया गया है। 
 

alia bhatt ranbir kapoor completed shooting of brahmastra karan johar posted a video of varanasi
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ब्रह्मास्त्र की शूटिंग खत्म होने की जानकारी देते हुए आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। पोस्ट के कैप्शन में आलिया ने लिखा है- हमने 2018 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी...और अब...ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 की शूटिंग पूरी हो गई है...मिलते हैं  सिनेमाघरों में- 09.09.2022।

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor completed shooting of brahmastra karan johar posted a video of varanasi
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एकसाथ ये पहली फिल्म होगी। इसमें रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी जैसे दिग्गज कलाकार होंगे। इस फिल्म को 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल में रिलीज किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed