{"_id":"5d0b6ed78ebc3e69c62665b7","slug":"alia-bhatt-ranbir-kapoor-to-kiara-advani-shahid-kapoor-spotted-at-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई एयरपोर्ट पर सितारों की फैशन परेड, रणबीर-आलिया को मिली कबीर सिंह की जोड़ी से टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई एयरपोर्ट पर सितारों की फैशन परेड, रणबीर-आलिया को मिली कबीर सिंह की जोड़ी से टक्कर
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 Jun 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood celebs
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मायानगरी के एयरपोर्ट पर मानों सितारों का मेला लग गया हो। सुबह से लेकर शाम तक यहां फिल्मी जगत का हर एक सितारा नजर आया। बुधवार सुबह के समय यहां नजर आने वालों में से रहीं मौनी रॉय। मौनी हमेशा की तरह यहां भी इस ऑफ शोलडर वाले टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।इनके बाद यहां नजर आए आज के हॉउज़ द जोश सेनसेशन विक्की कौशल। ऊधम सिंह और करण जौहर की हॉरर फिल्म शूट कर रहे विक्की यहां कैजुअल अवतार में नज़र आए। बड़ी हल्के नीले रंग की टी शर्ट और काले पैजामे में विक्की बिलकुल टूरिस्ट लग रहे हैं।
2 of 5
bollywood celebs
- फोटो : Self
इनके बाद यहां आना हुआ दिल्बर गर्ल नोरा फतेही का हमेशा की तरह यहां भी नोरा अपने एयरपोड्स फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस नारंगी क्रॉप टॉप और डेनिम जीन्स में नोरा काफी हॉट लग रही हैं। इन दिनों नोरा अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर पर जोरो से काम कर रही हैं। यहां नजर आने वालों में से दबंग 1 के विलेन सोनू सूद भी रहे। सोनू सूद यहां अपने चहेते फैन्स से घिरे नजर आए। आखिरी बार फिल्म सिंबा में बतौर विलेन बनकर नजर आए सोनू सूद इन दिनों दक्षिणी फिल्मों पर काम कर रहे हैं।
3 of 5
bollywood celebs
- फोटो : amar ujala
इन सबके बाद यहां इस वक्त की दो सबसे सुपरहिट चल रही जोड़ियों का आना हुआ। पहली हैं रियल लाइफ जोड़ी, यानी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की। दोनो यहां एक साथ नजर आए। दोनों हमेशा की तरह यहां कपल गोल्स सेट कर रहे हैं। दोनों ही यहां से रणबीर के पिता से मिलने न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं ध्यान से देखें तो दोनो ने लगभग एक जैसे रंग के कपड़े पहने हैं। ऊपर से नीचे तक दोनों ही यहां हल्के स्किन कलर के रंग के कपड़ो में हैं। बीते बुधवार की सुबह ही दोनों वाराणसी से अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग करके लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bollywood celebs
- फोटो : amar ujala
वहीं इस जोड़ी के बाद आना हुआ इस वक्त सबसे हॉट चल रही रील लाइफ जोड़ी शाहिद कपूर और किआरा आडवाणी का। बीते कुछ दिनों से दोनो जमकर अपनी आने वाली फिल्म कबीर सिंह के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। यहां भी दोनों फिल्म के प्रमोशनल इवेंट से ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kiara advani
- फोटो : bollywood celebs
किआरा का यहां अंदाज गुलाबी है। इस अनोखी ड्रेस में किआरा किसी ड्रीम गर्ल से कम नहीं लग रही हैं। साथ ही साथ किआरा अपने कानों के झुमको को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं फिल्म में कबीर सिंह बने शाहिद कैजुअल अवतार में नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।