कंगना रनौत पिछले कुछ समय से आलिया भट्ट पर निशाना साध रही थीं। कभी उनकी एक्टिंग को लेकर तो कभी बयानों को लेकर। अभी तक आलिया ने इस पर चुप्पी साध रखी थी। एक इवेंट में पहुंची आलिया से जब कंगना के आलोचना करने पर सवाल पूछा तो उन्होंने खुलकर जवाब दिया।
कंगना रनौत के आरोपों पर आखिरकार आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, जवाब में कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया ने कहा कि अगर मैं ऐसी हूं तो मेरा परिवार मुझसे 10 गुना ज्यादा मेच्योर है। मुझे इन सब चीजों में नहीं पड़ना है। मैं सिर्फ खुश रहना चाहती हूं। सकारात्मक रहना चाहती हूं और मेहनत के साथ काम करना चाहती हूं। मैं हर दिन अपने आप को और सुधारना चाहती हूं।'
आलिया ने आगे कहा कि 'लोग क्या कहते हैं इस बारे में ध्यान ही नहीं देती। हर किसी को अपनी बात कहने का हक है। मैं बस चुप रहूंगी। यही बेहतर है।' इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने आलिया पर निशाने साधते हुए गली ब्वॉय में उनकी परफॉर्मेंस को एवरेज बताया था।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वहीं कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी आलिया और उनकी मां सोनी राजदान पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा, 'ये नॉन-इंडियंस जो यहां रह रहे हैं, यहां के लोगों को बेइज्जत कर रहे हैं, असहिष्णुता को लेकर झूठ बोल रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं। अब इनका एजेंडा सोचने का वक्त आ गया है।'
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने रंगोली चंदेल को जवाब देते हुए लिखा, 'महेश भट्ट ने उन्हें ब्रेक दिया.. वो उनकी बेटी और पत्नी पर अटैक कर रही हैं। बेटी पर बार-बार। नफरत और बेइज्जती के अलावा कहने को बचा क्या है? एजेंडा? उनका एजेंडा क्या है...?'