{"_id":"5c82e236bdec221447631a9a","slug":"alia-bhatt-rejects-bahubali-director-ss-rajamouli-rrr-film-offer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट ने ठुकराया बाहुबली के डायरेक्टर का ऑफर, इतनी बड़ी कीमत चुकाने को तैयार थे राजामौली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट ने ठुकराया बाहुबली के डायरेक्टर का ऑफर, इतनी बड़ी कीमत चुकाने को तैयार थे राजामौली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 09 Mar 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ के डायरेक्टर एसएस राजामौली इन दिनों फिल्म 'RRR'की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड में तक चर्चा हो रही है। और इसके चर्चा में रहने की वजह है इस पर होने वाला खर्च। राजामौली की यह फिल्म उनकी पिछली फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 की तरह मेगा बजट फिल्म है। इसमें जूनियर एनटीआर और रामचरण तेजा मुख्य किरदार में हैं। राजामौली काफी दिनों से इस फिल्म के लिए हिरोइन की तलाश कर रहे हैं।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
कुछ समय पहले चर्चा थी कि राजामौली इस फिल्म की फीमेल लीड के लिए तमिल, तेलुगु और बॉलीवुड एक्ट्रेस से बात कर रहे हैं। उस दौरान उन्होंने आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा को भी अप्रोच किया था, लेकिन दोनों ने इस फिल्म के लिए भारी भरकम फीस मांगी थी, जिसके चलते बात नहीं बन पाई थी।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
रिपोर्ट की मानें तो राजामौली ने अब यह मांग मान ली थी। वह अपनी फिल्म में आलिया भट्ट को कास्ट करने के लिए बड़ी रकम देने के लिए तैयार थे। बताया जा रहा है कि राजामौली ने करण जौहर के जरिए आलिया से संपर्क किया था, लेकिन कई प्रोजेक्ट्स में बिजी होने के चलते आलिया ने इस ऑफर ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसएस राजामौली
सूत्रों की मानें तो फिल्म में तीन फीमेल लीड होंगी। इसके लिए वह फिलहाल अभी दो एक्ट्रेस की तलाश में है। तीसरी हिरोइन की तलाश वह जुलाई के बाद करेंगे। 'RRR' का बजट लगभग 300 करोड़ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
हाल ही में आलिया को एक इवेंट में शिरकत करते देखा गया जिसमें वह व्हाइट कलर की जंपसूट में नजर आई थीं। आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। आलिया के ड्रेस के चर्चे पूरे पार्टी में लोग करते देखे गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।