आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में एक बच्ची का इस दुनिया में स्वागत किया था। कपल अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और वे अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं। वहीं, इस दौरान आलिया अपने मदरहुड का आनंद ले रही हैं। इसके साथ ही वह यह भी कोशिश करती हैं कि वह अपने करियर को भी अच्छी तरह से बैलेंस कर सकें।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बेटी राहा की इस आदत का किया खुलासा, बताया सबसे रोमांटिक पल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया का चेहरा छूने लगी हैं राहा
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने अपनी बेटी राहा को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि राहा को घर पर छोड़ कर काम पर जाने पर उन्हें गिल्टी महसूस होता है। वहीं, एक्ट्रेस से पूछा गया कि अगर उन्हें अपनी बेटी राहा और अपने बीच एक खूबसूरत पल को चुनना हो, तो वह क्या होगा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी बेटी अब उनके चेहरे को छूने लगी है। इसलिए अब जब उसे खाना खिलाती हूं, तो उस दौरान वह सिर्फ मुझे देख रही होती है और मेरा चेहरा छूती है। यह मां बेटी का एक रोमांटिक पल जैसा है। वहीं, आलिया इस पल को सबसे अच्छी चीज बताती हैं।
आलिया ने साझा किया मदरहुड का अनुभव
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि हर दिन एक खोज है क्योंकि हर दिन उनके लिए एक नया दिन है। राहा के साथ हर दिन एक नए हाव भाव या नए अनुभव जैसा है। सबसे जरूरी चीज जो आलिया ने इस मदरहुड में सीखी है, वह है धैर्य। आलिया मानती हैं कि मदरहुड और एक बच्चा एक शांति और शांति की भावना से जोड़ता है। आलिया ने आगे कहा कि मदरहुड भारी मांग वाला हो सकता है, बस धैर्य के साथ अलग अलग दौर से गुजरने से उन्हें आंतरिक शक्ति मिली है।
मदरहुड को इंजॉय कर रही हैं आलिया
आपको बता दें कि आलिया अक्सर ही अपनी बेटी संग तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक राहा का चेहरा रिवील नहीं किया है। एक्ट्रेस जैसा कि कुछ वक्त पहले ही मां बनी हैं और वह अपने इस पल को काफी इंजॉय कर रही हैं।
'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की खूबसूरती का राज
इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया
आलिया भट्ट जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह होंगे। वहीं, यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही आलिया फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
50 Years Of Zanjeer: ‘जंजीर’ की शूटिंग पर राज कपूर की भविष्यवाणी, प्रकाश मेहरा ने प्राण के नाम पर बेची फिल्म