{"_id":"687e60c7800defdfda0cc183","slug":"alia-bhatt-romance-with-husband-ranbir-kapoor-in-london-vacation-2025-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने शेयर की लंदन वेकेशन की वीडियो, रणबीर कपूर संग दिखा रोमांटिक अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने शेयर की लंदन वेकेशन की वीडियो, रणबीर कपूर संग दिखा रोमांटिक अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:22 PM IST
सार
फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग खत्म करके रणबीर कपूर लंदन वेकेशन पर फैमिली संग चले गए। अब आलिया भट्ट ने इस वेकेशन से जुड़ी एक वीडियो शेयर की है। जिसमें आलिया और रणबीर कपूर का रोमांस नजर आ रहा है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रोमांटिक अंदाज लंदन वेकेशन पर भी नजर आया। दोनों कपल गोल्स अपने फैंस के लिए सेट करते नजर आए। आलिया भट्ट ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर लंदन वेकेशन से जुड़ा शेयर किया है, उसमें वह काफी क्यूट नजर आ रही हैं। वीडियो में कहीं कहीं वह शरमा भी जाती हैं।
Trending Videos
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
बॉलीवुड स्टाइल का रोमांस करते नजर आए आलिया-रणबीर
आलिया भट्ट ने जो वीडियो साझा किया है, उसके साथ एक कैप्शन भी लिखा, ‘ट्विर्ल गर्ल’। इस वीडियो में वह लंदन की अलग-अलग लोकेशन पर नजर आ रही हैं। हर लोकेशन पर रणबीर कपूर उन्हें ट्विर्ल (हाथ पकड़कर घूमाना) करते हैं। जब-जब रणबीर कपूर आलिया को ट्विर्ल करते हैं, वह थोड़ी शरमा जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
रोमांटिक गाना भी बैकग्राउंड में सुनाई दिया
आलिया और रणबीर कपूर के इस वीडियो के बैकग्राउंड पर एक रोमांटिक सॉन्ग ‘दिल मेरे’ भी सुनाई दिया है। इस गाने से आलिया और रणबीर कपूर के रोमांस में बॉलीवुड तड़का भी लग गया है। अक्सर ही अपने काम से छुट्टी लेकर आलिया और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ वेकेशन पर चले जाते हैं। वेकेशन की तस्वीरें, वीडियो आलिया ही सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
4 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में
हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ। इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा वह संजय लीला भंसाली की एक फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी कर रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट भी साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर
आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म कर रही हैं। साथ ही वह एक वुमन सेंट्रिक फिल्म ‘अल्फा’ भी कर रही हैं। यह एक स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म बताई जा रही है। इसमें आलिया भट्ट एक्शन करती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।