{"_id":"5edf37fc09c3fd27142c8128","slug":"alia-bhatt-s-film-gangubai-kathiawadi-will-be-shot-in-the-rain-now-set-made-in-film-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब भरी बारिश में होगी आलिया भट्ट की इस फिल्म की शूटिंग, फिल्म सिटी में बने सेट पर शुरू हुआ काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब भरी बारिश में होगी आलिया भट्ट की इस फिल्म की शूटिंग, फिल्म सिटी में बने सेट पर शुरू हुआ काम
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के जाने- माने फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सेट अब टूटेगा नहीं, बल्कि संजय अपनी बची हुई फिल्म की शूटिंग अब इसी सेट पर पूरी करेंगे। युवा अभिनेत्री आलिया भट्ट की इस फिल्म के लिए प्रोडक्शन हाउस की तरफ से पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। मानसून को आता देख अब इस सेट को तिरपाल से ढक दिया गया है।
2 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का सेट मुंबई फिल्म सिटी में लगा हुआ है जो कि लॉकडाउन के समय से ही बेकार पड़ा हुआ था। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शूटिंग शुरू करने के आदेश मिलने के साथ ही निर्माताओं की जान में जान आ गई है और वह अपने रुके हुए कामों को शुरू करने के लिए पुरजोर लगा रहे हैं।
संजय लीला भंसाली ने भी अपने सेट को शूटिंग के लायक फिर से तैयार करवाया है। साथ ही भारी बारिश होने से पहले ही इसके ऊपर तिरपाल तनवा दी है जिससे कि बारिश सेट को नुकसान न पहुंचाने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते रविवार के दिन ही है फिल्म के इस सेट पर 10 से 12 कर्मचारियों को काम करते हुए देखा गया जो सेट को तिरपाल से ढक रहे थे। लॉकडाउन के कुछ समय बाद ही फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चाएं तेज हो गई थीं कि गंगूबाई काठियावाड़ी, मैदान, पृथ्वीराज, थलाइवी आदि फिल्मों के सेट को बारिश आने से पहले ढहा दिया जाएगा ताकि बारिश इन सेट्स को नुकसान ना पहुंचा सके।
विज्ञापन
5 of 5
संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि बारिश के ठीक तरह से शुरू होने से पहले ही लॉकडाउन में ढील दे दी गई है और शूटिंग को भी कड़े निर्देशानुसार शुरू करने का आदेश मिल गया है। जल्द ही इन फिल्मों के निर्माता फिर से अपना काम शुरू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।