फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आरआरआर' फिल्म के लिए अजय देवगन को मिली ये हीरोइन, पहले भी कर चुके हैं साथ में काम

Tue, 09 Jun 2020 12:39 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 09 Jun 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Is Shriya Saran to play Ajay Devgn Wife Role In SS Rajamouli RRR
श्रिया सरन, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने- माने फिल्म निर्माता और निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' के साथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। भारत की पांच प्रमुख भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में काम कर चुकी अभिनेत्री श्रिया सरन अब इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Is Shriya Saran to play Ajay Devgn Wife Role In SS Rajamouli RRR
श्रिया सरन - फोटो : amar ujala

वह हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म में रोमांटिक जोड़ी बनाएंगी। इस खबर की पुष्टि खुद श्रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आकर की है। श्रिया सरन ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताया है कि राजामौली की इस फिल्म में उनका एक बहुत ही भावुक किरदार है जो कि फिल्म के फ्लैशबैक वाले हिस्से में दिखाया जाएगा।

Is Shriya Saran to play Ajay Devgn Wife Role In SS Rajamouli RRR
श्रिया सरन - फोटो : social media

श्रिया सरन कहती हैं 'मेरा फिल्म में एक बहुत ही भावुक किरदार है जो फिल्म के फ्लैशबैक एपिसोड में दिखाया जाएगा। इस फिल्म में मैं अजय देवगन के साथ अपने किरदार में नजर आऊंगी।' यह पहला मौका नहीं है जब श्रिया अजय देवगन के साथ रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगी। इससे पहले वह वर्ष 2015 में आई हिंदी फिल्म 'दृश्यम' में भी अजय की पत्नी नंदिनी सालगांवकर की भूमिका निभा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Shriya Saran to play Ajay Devgn Wife Role In SS Rajamouli RRR
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'आरआरआर' के निर्माता डीवीवी दनय्या ने कुछ दिन पहले यह जानकारी दी थी कि इस फिल्म की लगभग 25 फीसदी शूटिंग अभी बाकी है। बाकी बचे हिस्से की शूटिंग जल्द ही स्थिति सामान्य होने के बाद हैदराबाद में शुरू होगी। बीते सोमवार को ही तेलंगाना सरकार ने सभी फिल्मों की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम करने की इजाजत दे दी है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Is Shriya Saran to play Ajay Devgn Wife Role In SS Rajamouli RRR
आरआरआर - फोटो : amar ujala

इस पीरियड ड्रामा फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और ओलिविया मोरिस जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed