फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गुंजन सक्सेना' नहीं रिलीज होगी सिनेमाघरों में, धर्मा प्रोडक्शंस ने मानी फिल्म के ओटीटी पर जाने की बात

Tue, 09 Jun 2020 12:25 PM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 09 Jun 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor starrer Gunjan Saxena The Kargil Girl release on ott dharma production confirmed
गुंजन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल भी अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। अमर उजाला ने इस फिल्म के बारे में महीने भर पहले ही बताया था कि इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की बात शुरू हो चुकी है लेकिन तब करण जौहर ने एक ट्वीट करके मीडिया से अनुरोध किया था कि किसी भी फिल्म को लेकर अनुमान न लगाए जाएं। 

Janhvi Kapoor starrer Gunjan Saxena The Kargil Girl release on ott dharma production confirmed
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

आज खुद करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस ने इस खबर को सच मान लिया। कोरोना संक्रमण के चलते सिनेमाघर पूरे देश के बंद हैं। इसके चलते उधार पर पैसा लेकर फिल्म बनाने वालों के हालात दिन पर दिन बदतर होते जा रहे हैं। 

Janhvi Kapoor starrer Gunjan Saxena The Kargil Girl release on ott dharma production confirmed
गुंजन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म को बनाने में लगे पैसे से ज्यादा उनको इस पैसे पर लगने वाले ब्याज से दिक्कत हो रही है। ऐसे में हर निर्माता अपनी रिलीज के लिए तैयार फिल्म को जल्दी से जल्दी बेचकर अपना निर्माण लागत वसूल करने की फिराक में हैं। साथ ही वह इस लागत की लगातार बढ़ रही कीमत से भी बचना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor starrer Gunjan Saxena The Kargil Girl release on ott dharma production confirmed
गुंजन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्राइम वीडियो पर अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो के रिलीज होने के एलान के बाद से ही प्रतीक्षा की जा रही थी कि जल्दी ही अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब और जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना के ओटीटी पर रिलीज होने की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। 

विज्ञापन
Janhvi Kapoor starrer Gunjan Saxena The Kargil Girl release on ott dharma production confirmed
गुंजन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मंगलवार को करण जौहर की कंपनी ने गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने का एलान किया। यह फिल्म अब ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज की तारीख अभी नहीं बताई गई है।

सोनम कपूर के बचपन से लेकर अब तक की 10 अनदेखी तस्वीरें, फिल्मों में आने से पहले दिखती थीं ऐसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed