{"_id":"62de8fb8a9142402f559599f","slug":"alia-bhatt-said-i-will-be-upset-if-ranbir-doesnt-take-me-as-producer-for-his-directorial-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: रणबीर के निर्देशन में फिल्म का निर्माण करना चाहती हैं आलिया, कहा- अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो…","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: रणबीर के निर्देशन में फिल्म का निर्माण करना चाहती हैं आलिया, कहा- अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो…
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 25 Jul 2022 06:13 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने कई सार प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म डार्लिंग्स का ट्रेलर लॉन्च किया गया।
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने कई सार प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म डार्लिंग्स का ट्रेलर लॉन्च किया गया। अपनी आगामी फिल्म "डार्लिंग्स" के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस मीडिया से भी रूबरू हुईं और पूछे गए सभी सवालों का जवाब दिया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के निर्देशक बनने पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह रणबीर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म का निर्माण करना चाहती है। साथ ही उन्होंने यह भी और अगर अभिनेता उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनाते हैं तो उन्हें बुरा लगेगा।
2 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी हालिया रिलीज शमशेरा के प्रमोशन के दौरान कथित तौर पर फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाने की इच्छा जाहिर की थी। रणबीर की इसी इच्छी के बारे में आलिया भट्ट से सवाल किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस से रणबीर के पहले निर्देशन के निर्माण की संभावना के बारे में पूछा गया। इस पर जवाब देते हुए आलिया ने कहा कि हमने वास्तव में इस बारे में चर्चा की।मैंने रणबीर से कहा था कि अगर तुम मुझे अपनी फिल्म का निर्माण करने नहीं दोगे तो मुझे बुरा लगेगा। आलिया ने आगे बताया कि मैंने उनसे कहा था कि अगर तुम मुझे बतौर अभिनेत्री नहीं लेना चाहते तो कोई बात नहीं।”
3 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया के बारे में बताया। आलिया बताया कि उनकी बात सुन रणबीर ने कहा कि 'नहीं, नहीं, मुझे तुम्हारी जरूरत है। उन्होंने मजाक में कहा कि तुम अत्याचारी हो'। आलिया ने आगे यह भी कहा कि मैं एक रचनात्मक निर्माता हूं इसलिए मैं लेखन में अपने रचनात्मक सुझाव दूंगी और फिल्म का निर्माण करूंगी।” गौरतलब है कि आलिया ने अभिनेता शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सहयोग से अपने बैनर इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के जरिए फिल्म "डार्लिंग्स" का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो अपनी जल्द ही अपनी फिल्म "डार्लिंग्स" में नजर आने वाली है। यह फिल्म पांच अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के अलावा आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म में पहली बार अपने पति और अभिनेता रणबीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगी। साथ ही वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।