फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Mahajan: राहुल महाजन से 18 साल छोटी हैं तीसरी पत्नी नताल्या, अपनी मां से करवाना चाहती थीं शादी

Mon, 25 Jul 2022 05:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Rahul Mahajan And His Third Wife Natalya love story know the lesser facts about rahul mahajan
नताल्या इलिना, राहुल महाजन - फोटो : Instagram

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले राहुल महाजन टीवी की दुनिया का चर्चित नाम हैं और आज वह अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बिग बॉस से लेकर कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके राहुल महाजन अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। राहुल महाजन उस वक्त सबसे ज्यादा लाइम लाइट में रहे जब टीवी पर उन्होंने अपने स्वयंवर रचाया था, लेकिन राहुल अपनी शादियों और तलाक को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। हालांकि साल 2018 में उन्होंने कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या से शादी की और आज वह शादी-शुदा लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह राहुल महाजन की जोड़ी देसी नहीं बल्कि विदेशी के साथ बनी।

Rahul Mahajan And His Third Wife Natalya love story know the lesser facts about rahul mahajan
नतालिया इलिना, राहुल महाजन - फोटो : Instagram

राहुल महाजन भाजपा नेता स्वर्गीय प्रमोद महाजन के बेटे और सांसद पूनम महाजन के भाई हैं। राजनीतिक परिवार से आने के कारण भी राहुल की जिंदगी खूब सुर्खियों में रहती है। राहुल महाजन की दो शादियां फेल रही थीं, इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी की नताल्या से की जो उनसे 18 साल छोटी हैं और बेहद खूबसूरत लगती हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी दिखाई देती है।

Rahul Mahajan And His Third Wife Natalya love story know the lesser facts about rahul mahajan
राहुल महाजन और पत्नी - फोटो : Instagram-

राहुल महाजन ने दो शादियां विफल रहने के बाद तीसरी शादी बेहद गुपचुप तरीके से की थी। यहां तक की उनकी शादी के फोटो भी सोशल मीडिया पर नहीं साझा किए गए थे। हाल ही में राहुल महाजन ने अपनी पत्नी नताल्या संग स्टार प्लस के शो  'द स्मार्ट जोड़ी' भाग लिया था। जहां उन्होंने अपनी तीसरी शादी के बारे में खुलकर बात की और साथ ही उन्होंने नताल्या संग शादी के मजेदार किस्सा भी साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Mahajan And His Third Wife Natalya love story know the lesser facts about rahul mahajan
पत्नी के साथ राहुल महाजन - फोटो : instagram/therahulmahajan

राहुल महाजन ने अपनी तीसरी शादी को दुनिया की नजरों से बचाकर करने बारे में दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी दोनों शादियों का प्रसारण बड़े स्तर पर हुआ था और दोनों ही टूट गईं। ऐसे में उन्होंने तीसरी शादी प्राइवेट सेरेमनी में की, क्योंकि उन्होंने लगा कि लोगों की नजर लग जाएगी। मुंबई के मालाबार हिल्स में कुछ चार पांच मंदिर हैं, जिनके बीच राहुल ने नताल्या संग सात फेरे लिए थे। उन्होंने दस से पंद्रह गार्ड रखे थे ताकि कोई फोटो या वीडियो न ली जा सके। हालांकि राहुल को बाद में ये ध्यान आया कि उनके पास तो शादी के वीडियो और फोटो ही नहीं हैं। इसलिए उनके पास नताल्या संग शादी की कुछ ही तस्वीरें हैं।

विज्ञापन
Rahul Mahajan And His Third Wife Natalya love story know the lesser facts about rahul mahajan
राहुल महाजन पत्नी नताल्या के साथ - फोटो : social media
अपनी मां के साथ करवाना चाहती थीं राहुल की शादी
नताल्या और राहुल में उम्र का लंबा फासला है, जबकि नताल्या की मां से राहुल सिर्फ चार साल ही छोटे हैं। नताल्या बताती हैं कि वह राहुल से मिली थीं तो राहुल शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। राहुल से नताल्या 18 साल छोटी थीं जबकि उनकी मां और राहुल की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं था ऐसे में नताल्या चाहती थीं कि राहुल उनकी मां के साथ सेटल हो जाएं। हालांकि बाद में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और आज हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed