फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamshera: रणबीर कपूर का 'शमशेरा' लुक देख आलिया भट्ट हुईं बेकाबू, पति पर ऐसे लुटाया प्यार

Mon, 20 Jun 2022 05:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 20 Jun 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt shares ranbir kapoor film shamshera poster with romantic caption
शमशेरा पोस्टर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा से उनका लुक इंटरनेट पर लीक हो गया था। रणबीर का लुक काफी चर्चा में था, जिसके बाद आज मेकर्स ने अभिनेता के फर्स्ट लुक को आधिकारिक रूप से सबके सामने पेश कर दिया है। इस लुक में रणबीर लंबे-लंबे बाल और दाढ़ी के साथ बहुत ही खतरनाक लग रहे हैं। लेकिन दर्शकों को फिल्म में अभिनेता का नया रूप काफी पसंद आ रहा है। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया की रोमांटिक जोड़ी को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में दोनों फिल्मों को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।

alia bhatt shares ranbir kapoor film shamshera poster with romantic caption
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि रणबीर कपूर की पत्नी यानि आलिया भट्ट भी शमशेरा को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने शमशेरा के इस पोस्टर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि इस पोस्टर ने उनकी मॉर्निंग को हॉट बना दिया है। दरअसल अभिनेत्री ने अपने अकाउंट पर पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन दिया- अब ये हॉट मॉर्निंग है...मेरा मतलब है...गुड मॉर्निंग। फैंस के साथ-साथ आलिया को भी रणबीर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

alia bhatt shares ranbir kapoor film shamshera poster with romantic caption
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पोस्टर और उसपर लिखे कैप्शन से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आलिया रणबीर के प्यार में किस कदर डूबी हुई हैं। यशराज की इस बिग बजट फिल्म में रणबीर के अलावा वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि रणबीर कपूर काफी लंबे समय के बाद किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म संजू थी, जो कि सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt shares ranbir kapoor film shamshera poster with romantic caption
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक शमशेरा की कहानी काजा के काल्पनिक शहर पर आधारित होगी, जो आदिवासियों के अधिकारों और उनकी आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ता नजर आएगा। ये फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed