{"_id":"5b2dfc794f1c1bf67a8b6c26","slug":"alia-bhatt-shocking-reply-on-relationship-will-break-ranbir-kapoor-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट के इस बयान से टूट सकता है रणबीर कपूर का दिल, नीतू कपूर भी सुन लें ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट के इस बयान से टूट सकता है रणबीर कपूर का दिल, नीतू कपूर भी सुन लें
Sat, 23 Jun 2018 01:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alia bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों दो जोड़ों का प्यार परवान चढ़ रहा है। एक ओर प्रियंका और निक जोनस तो दूसरी तरफ आलिया और रणबीर। रणबीर और आलिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं यह बात तो काफी समय से सुर्खियों में हैं। लेकिन क्या आपको पता है हाल ही में आलिया ने रणबीर और अपने रिश्ते को लेकर जो बयान दिया है उससे न केवल रणबीर बल्कि फैंस का दिल भी टूट सकता है।
2 of 5
Ranbir Alia
डीएनए को दिए गए इंटरव्यू में आलिया ने अपने रिश्तेे को लेकर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर रणबीर कपूर को झटका जरूर लग सकता है। आलिया से जब रणबीर और उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब अपने आप में हैरान करने वाला था।
3 of 5
Alia Bhatt
आलिया भट्ट ने कहा - 'सच्चाई से मैं कभी भी परेशान नहीं होती, ठीक उसी तरह जैसे झूठ मुझे प्रभावित नहीं करता। लिंकअप की खबरें लोगों के साथ मेरे रिश्ते पर कोई असर नहीं डालती। हम लोग इन चीजों के आदी होते है। बहुत लोग आपके बारे में बहुत कुछ कहते हैं लेकिन आपको उससे प्रभावित नहीं होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranbir and Alia
आलिया का यह बयान अपने आप में चौंकाने वाला है। रणबीर कपूर अपने और आलिया के रिश्ते को लेकर कई बार खुलकर बात कर चुके हैं तो वहीं आलिया कुछ भी कहने से बचती नजर आई हैं। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर का नाम सुनते ही आलिया का ऐसे शरमाई थीं कि लोगों को यकीन हो गया था कि इनके बीच कुछ तो जरूर है।
विज्ञापन
5 of 5
ranbir alia
वहीं रणबीर अपने रिश्ते को इशारों-इशारों में स्वीकार कर चुके है। जीक्यू मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि ये सबकुछ अभी नया है । इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। इसके बाद आलिया का रणबीर के परिवार के साथ मेलजोल काफी बढ़ गया और यह दोनों कपल एक साथ कई बार स्पॉट किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।