फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi: आलिया की फिल्म से होगी बॉक्स ऑफिस पर नए साल की शुरुआत, दिसंबर में शादी की चर्चा

Thu, 30 Sep 2021 02:59 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 30 Sep 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
Alia bhatt starring Gangubai Kathiawadi to hit theatres on 6 janaury 2022 makers announced date amid marriage rumours
गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज से साल 2022 का आगाज होगा। गुरुवार के दिन फिल्म का देश विदेश में वितरण करने जा रही कंपनी पेन मरुधर एंटरटेनमेंट ने इसे 6 जनवरी 2022 को रिलीज करने का एलान कर दिया। इसी के साथ ही अगले साल का पहला महीना ही कम से कम तीन मेगा बजट फिल्मों के घमासान का मैदान बन गया है। प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ 14 जनवरी को और अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 21 जनवरी को रिलीज होना पहले से प्रस्तावित है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को इसकी लीड अदाकारा आलिया भट्ट के लिए उनके करियर की सबसे अहम फिल्म माना जा रहा है। आलिया की इससे पहले रिलीज हुई दोनों फिल्में ‘कलंक’ और ‘सड़क 2’ दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रहीं। मुंबई में चर्चाएं हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी इसी साल दिसंबर में हो सकती है और ऐसा हुआ तो आलिया का मिसेज कपूर के रूप में ये पहला बॉक्स ऑफिस इम्तिहान होगा।

Alia bhatt starring Gangubai Kathiawadi to hit theatres on 6 janaury 2022 makers announced date amid marriage rumours
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट के लिए भंसाली के दफ्तर से लेकर पेन स्टूडियोज के प्रबंधन तक बीते कुछ दिनों से हलचल चलती रही है। दो दिन पहले चर्चा थी कि निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ 14 जनवरी को रिलीज हो सकती है और इसके लिए प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ के मेकर्स से संपर्क भी किया गया है कि वे अपनी फिल्म आगे खिसका लें। लेकिन, बात बनी नहीं। फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी'  और फिल्म ‘आरआरआर’ के वितरण अधिकार मरुधर एंटरटेनमेंट के पास ही हैं और जब ये बात नहीं बनी तो वितरण कंपनी ने 6 जनवरी को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज करने का फैसला ले लिया।

Alia bhatt starring Gangubai Kathiawadi to hit theatres on 6 janaury 2022 makers announced date amid marriage rumours
संजय लीला भंसाली,गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में पेन मरुधर की पैरेंट कंपनी पेन स्टूडियोज का भी पैसा लगा है। पेन स्टूडियोज के मालिक जयंती लाल गडा के पहल करने पर ही महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को खोलने का फैसला राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लिया था। ठाकरे से मिलने से पहले गडा ने फिल्म जगत के प्रतिनिधियों के साथ शिवसेना सांसद संजय राउत से भी मुलाकात की थी। महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को खोलने की मंजूरी मिलने के साथ ही पेन स्टूडियोज ने अपनी 1 अक्टूबर को प्रस्तावित फिल्म ‘भवई’ की रिलीज भी 22 अक्टूबर तक खिसका दी है। इस फिल्म से अभिनेता प्रतीक गांधी हिंदी सिनेमा में बतौर लीड हीरो अपनी पारी शुरू कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt starring Gangubai Kathiawadi to hit theatres on 6 janaury 2022 makers announced date amid marriage rumours
गंगूबाई काठियावाड़ीः संजय लीला भंसाली, अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ कहानी है मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में कोठा चलाने वाली एक दिलेर औरत की जिसकी पहुंच मुंबई के उस वक्त के डॉन करिम लाला तक थी। यह कहानी गुजरात की एक भोली सी लड़की के माफिया क्वीन गंगूबाई काठीयावाड़ी बनने तक की है। इस फिल्म में गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं आलिया भट्ट। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में करीम लाला का अहम किरदार अजय देवगन निभाएंगे। डॉन करीम लाला को गंगूबाई काठियावाड़ी ने राखी बांध कर अपना भाई बना लिया था। करीम लाला के भारी-भरकम इस किरदार को निभाने के लिए अजय देवगन ने भंसाली की गुजारिश का मान रखा था।

विज्ञापन
Alia bhatt starring Gangubai Kathiawadi to hit theatres on 6 janaury 2022 makers announced date amid marriage rumours
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2022 के लिए जिन हिंदी फिल्मों की रिलीज डेट का एलान हो चुका है, इनका 30 सितंबर 2021 तक मिली जानकारी के अनुसार विवरण इस प्रकार है:

रिलीज डेट                फिल्म
06 जनवरी 2022          गंगूबाई काठियावाड़ी
14 जनवरी 2022          राधेश्याम
21 जनवरी 2022          पृथ्वीराज
14 फरवरी 2022          लाल सिंह चड्ढा
25 फरवरी 2022          जयेशभाई जोरदार
04 मार्च 2022             बच्चन पांडे
18 मार्च 2022             शमशेरा
18 मार्च 2022             लव रंजन निर्देशित रणबीर कपूर की फिल्म
25 मार्च 2022             भूल भुलैया 2
01 अप्रैल 2022            रॉकेट्री – द नंबी इफेक्ट
14 अप्रैल 2022            केजीएफ चैप्टर 2
14 अप्रैल 2022            भेड़िया
14 अप्रैल 2022            सालार
29 अप्रैल 2022            हीरोपंती 2
29 अप्रैल 2022            मे डे
03 जून 2022             मैदान
08 जुलाई 2022           एक विलेन रिटर्न्स
11 अगस्त 2022           रक्षा बंधन
11 अगस्त 2022           आदिपुरुष
15 अगस्त 2022           गरुड़
30 सितंबर 2022           विक्रमवेद
24 अक्तूबर 2022          रामसेतु
23 दिसंबर 2022           गणपथ पार्ट 1
26 जनवरी 2023           फाइटर


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed