{"_id":"6833093fa414a395ac07d1d6","slug":"alia-bhatt-talks-about-changes-after-birth-of-daughter-raha-says-motherhood-brought-profound-shift-in-life-2025-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: बेबी राहा के जन्म के बाद कितनी बदली आलिया की जिंदगी? बोलीं- 'अब बेटी के इर्द-गिर्द है पूरी दुनिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: बेबी राहा के जन्म के बाद कितनी बदली आलिया की जिंदगी? बोलीं- 'अब बेटी के इर्द-गिर्द है पूरी दुनिया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 25 May 2025 06:02 PM IST
सार
Alia Bhatt Life After Becoming a Mother: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। अपने लुक से वे वाहवाही बटोर रही हैं। हाल ही में आलिया ने खुलासा किया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट-राहा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आलिया भट्ट ने अपनी अभिनय काबिलियत से इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है। डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से ही उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। आलिया अब एक बिटिया राहा की मां हैं। मां बनने के बाद उनकी निजी और प्रोफेशनल लाइफ में क्या बदलाव आए हैं? आलिया ने हाल ही में इस बारे में बात की।
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। दो दिन उन्होंने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। हाल ही में आलिया ने एक इंटरव्यू में मां बनने के बाद जीवन में आए बदलावों का जिक्र किया। आलिया ने कहा कि राहा के जन्म के बाद उनकी निजी जिंदगी में बदलाव आए हैं। साथ ही प्रोफेशनल चॉइस भी बदली हैं।
आलिया भट्ट ने Brut के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें यह नहीं मालूम कि मदरहुड ने उनके करियर के विकल्पों पर किस तरह असर डाला है। लेकिन, उन्हें सहानुभूति और इमोशनल सेंसिटिविटी का एहसास हुआ है। आलिया ने यह भी स्वीकार किया कि अब वे वैसी नहीं रही जैसी वह मां बनने से पहले थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट ने बताया कि राहा के जन्म के बाद जीवन में आया यह बदलाव उनका कोई सचेत रूप से लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि यह अपने आप हुआ बदलाव था। एक समय तो उन्होंने अपनी पहचान पर भी सवाल उठाया। इस अनुभव को बताते हुए आलिया ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि उनका एक हिस्सा गुम हो गया है। उन्हें हैरानी हो रही थी कि यह उनका नया वर्जन है, यह कौन है?
बेटी के ईर्द-गिर्द है सारी दुनिया
आलिया ने आगे कहा कि मां बनने के बाद जो सबसे महत्वपूर्ण बदलाव जिंदगी में आया वो ये कि अब उन्हें ऐसा लगता है कि वे कभी भी अकेली नहीं हैं। बेटी राहा हमेशा उन्हें हर वक्त इमोशनली साथ रहने का एहसास कराती है। वे कभी घर से दूर होती हैं तब भी उनका दिल बेटी के साथ रहता है। इस बदलाव ने उन्हें अपने बारे में कम सोचना सिखाया है, क्योंकि अब उनकी पूरी दुनिया उनकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।