फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार में कभी कभी: जब अपनी दोस्त के एक्स से दिल लगा बैठीं ये हसीनाएं, हैरान रह गए थे फैंस

Fri, 20 Aug 2021 09:39 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 20 Aug 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
Alia bhatt to rhea chakraborty these actresses fell in love with their friend ex lover and shocked everyone
आलिया भट्ट, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार इश्क मोहब्बत...ये एक ऐसा एहसास है जो कब किसके लिए महसूस होने लगे पता ही नहीं चलता। बॉलीवुड में पर्दे पर दिखाई जाने वाली प्रेम कहानियों से ज्यादा ट्विस्ट तो पर्दे के पीछ की प्रेम कहानियों में दिखता है। बॉलीवुड की गलियों में तो हर वक्त वैलेटाइन का माहौल बना रहता है। अक्सर किसी ना किसी सितारे के लिंकअप की खबरें सामने आने लगती है। कई बार ये लव स्टोरीज सच्ची साबित हो जाती हैं तो कई बार सिर्फ झूठी अफवाहें फैल जाती हैं।



जब सहेली के एक्स से हुआ इन हसीनाओं को प्यार

हालांकि बॉलीवुड के कुछ लिंक अप ऐसे रहे जिनके बारे में जानकर फैंस हैरान रह गए। दरअसल बॉलीवुड में बहुत सी ऐसे लिंकअप की खबरें भी सामने आई जिसमें हीरोइनों का दिल उनकी दोस्त के एक्स पर आ टिका और इन खबरों ने सनसनी मचा दी। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही हीरोइनों के बारे में जिन्हें अपने दोस्त के एक्स से हो गया प्यार।

Alia bhatt to rhea chakraborty these actresses fell in love with their friend ex lover and shocked everyone
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की राजी गर्ल आलिया भट्ट इन दिनों टॉप हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हैं। अपनी जबरदस्त प्रतिभा से आलिया ने कम समय में ही काफी सफलता हासिल कर ली। पिछले काफी समय से वो अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा था रणबीर कटरीना के साथ रिलेशनशिप में थे और सभी जानते हैं कि आलिया और कटरीना अच्छी दोस्त हैं। वहीं आलिया का कटरीना के एक्स रणबीर पर दिल आ गया। हालांकि कटरीना और आलिया की दोस्ती आज भी बरकरार है।

Alia bhatt to rhea chakraborty these actresses fell in love with their friend ex lover and shocked everyone
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से चर्चा में रहने वाली रिया चक्रवर्ती के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। दरअसल फिल्म केदारनाथ के वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि सारा और सुशांत रिलेशनशिप में थे। वहीं उनके ब्रेकअप के बाद सुशांत का नाम रिया से जुड़ा। दूसरी तरफ रिया और सारा एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं और दोनों जिम में भी साथ एक्सरसाइज करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt to rhea chakraborty these actresses fell in love with their friend ex lover and shocked everyone
ईशान खट्टर, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे का नाम भी उनक को-स्टार ईशान खट्टर से जुड़ चुका है। खाली पीली फिल्म के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। वहीं अनन्या और जान्हवी की भी अच्छी बॉन्डिंग हैं। ऐसी भी खबरें सामने आईं थीं कि जान्हवी और ईशान फिल्म धड़क के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे।

विज्ञापन
Alia bhatt to rhea chakraborty these actresses fell in love with their friend ex lover and shocked everyone
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram/karanjohar

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब मलाइका अरबाज की पत्नी थीं और अर्जुन मलाइका की ननद अर्पिता को डेट कर रहे थे। मलाइका अरबाज से अलग होने के बाद भी अपने ससुराल के लोगों के करीब हैं। ऐसे में उन्हें अपनी ननद के एक्स से ही प्यार हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed